scriptभाजपा आज विधानसभा का करेगी घेराव, भीड़ जुटाने के लिए घनघनाए फोन | BJP will gherao the assembly today, call out loud to mobilize the crow | Patrika News

भाजपा आज विधानसभा का करेगी घेराव, भीड़ जुटाने के लिए घनघनाए फोन

locationजयपुरPublished: Sep 17, 2021 06:56:40 pm

Submitted by:

Bhavnesh Gupta

भीड़ जुटाने के लिए जनप्रतिनिधि, नेताओं को किए फोन

भाजपा आज विधानसभा का करेगी घेराव, भीड़ जुटाने के लिए घनघनाए फोन

भाजपा आज विधानसभा का करेगी घेराव, भीड़ जुटाने के लिए घनघनाए फोन

जयपुर। भाजपा शनिवार को राज्य सरकार के खिलाफ विधानसभा का घेराव करने की तैयारी कर रही है। इसके लिए जयपुर शहर और ग्रामीण भाजपा के नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। संगठन की ओर से जनप्रतिनिधि व नेताओं को फोन कर ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं का लाने के लिए फोन किए गए हैं। सभी सुबह दस बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय जुटेंगे और यहां से विधानसभा की तरफ रवाना होंगे। संगठन का आरोप है कि राज्य में कानून व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। साथ ही महिलाओं व दलितों पर अत्याचार, युवाओं व किसानों से वादाखिलाफी के अलावा बिजली की कीमतों में बढ़ोत्तरी सहित अन्य जन विरोधी कार्य हो रहे हैं। इसी के खिलाफ आंदोलन किया जा रहा है। हाालंकि, विधानसभा तक आने की अनुमति नहीं है। इसलिए संभव है कि पुलिस प्रशासन कार्यकर्ताओं को सहकार सर्किल के आस—पास ही रोक ले, क्योंकि, प्रशासन ने धरना—प्रदर्शन के लिए सहकार सर्किल, भारत पेट्रोलियम के पास जगह चिन्हित की हुई है।

ट्रेंडिंग वीडियो