scriptपंचायत चुनाव में आरएलपी से गठनबंधन नहीं करेगी भाजपा | BJP will not form alliance with RLP in panchayat elections | Patrika News

पंचायत चुनाव में आरएलपी से गठनबंधन नहीं करेगी भाजपा

locationजयपुरPublished: Dec 04, 2019 07:49:14 pm

Submitted by:

Prakash Kumawat

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी “आरएलपी” से गठबंधन करके लोकसभा चुनाव लड़ने वाली भाजपा ने ऐलान किया है कि पंचायत चुनाव में आरएलपी से उसका कोई गठबंधन नहीं होगा। पार्टी सभी पंचायतों में अकेले खुद के दम पर चुनाव मैदान में उतरेगी। पंचायत चुनाव की तैयारी में प्रदेश भाजपा के महामंत्री भजनलाल BJP’s state general secretary Bhajan Lal ने गुरुवार को पत्रकारों को बताया कि पंचायत चुनाव के लिए पार्टी पूरी तरह से तैयार है और अकेले सभी पंचायतों में चुनाव लड़ेगी।

BJP will not form alliance with RLP in panchayat elections

पंचायत चुनाव में आरएलपी से गठनबंधन नहीं करेगी भाजपा

जयपुर
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी “आरएलपी” से गठबंधन करके लोकसभा चुनाव लड़ने वाली भाजपा ने ऐलान किया है कि पंचायत चुनाव में आरएलपी से उसका कोई गठबंधन नहीं होगा। पार्टी सभी पंचायतों में अकेले खुद के दम पर चुनाव मैदान में उतरेगी। पंचायत चुनाव की तैयारी में प्रदेश भाजपा के महामंत्री भजनलाल BJP’s state general secretary Bhajan Lalने गुरुवार को पत्रकारों को बताया कि पंचायत चुनाव के लिए पार्टी पूरी तरह से तैयार है और अकेले सभी पंचायतों में चुनाव लड़ेगी।
चुनावी तैयारी के लिए भाजपा मुख्यालय में गुरुवार को हुई मोर्चा और प्रकोष्ठों की बैठक के बाद प्रदेश महामंत्री भजनलाल ने बताया कि भाजपा पंचायत चुनाव में कांग्रेस से दो दो हाथ करने को तैयार है। कार्यकर्ताओं में पूरा जोश है। निकाय चुनाव में जिस तरह से कांग्रेस ने षडयंत्र करके सत्ता का दुरुपयोग करके निकायों पर कब्जा किया था, इस बार भी ऐसे ही षडयंत्र करेगी, लेकिन उसके षडयंत्रों को सफल नहीं होने दिया जाएगा।
राज्य की कांग्रेस सरकार ने किसानों के साथ वादा खिलाफी की है। सरकार ने कर्जमाफी, बिजली जैसी घोषणाओं को पूरा नहीं किया वहीं टोल पुन: शुरू करके आम जनता को परेशान करने का काम किया है। राज्य सरकार ने केन्द्र की मोदी सरकार की योजनाओं को प्रदेश में लागू करने में अडंगा लगाया है जिससे आयुष्मान जैसी कल्याणकारी योजना का लाभ किसानों को नहीं मिल सका है। राज्य सरकार के ऐसे सभी जन विरोधी निर्णयों के विरोध में भाजपा ने गुरुवार से पंचायत स्तर पर बिजली, कर्जमाफी, टोल वसूली पुन: शुरू करने जैसे कई मुद्दों को लेकर आंदोलन शुरु करेगी।
आंदोलन की तैयारी के लिए भाजपा मुख्यालय में बुधवार को सभी मोर्चा प्रकोष्ठों के अध्यक्ष और प्रमुख पदाधिकारियों की एक संयुक्त बैठक बुलाई गई। इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री वी सतीश, प्रदेश संगठन मंत्री चंद्रशेखर भाजपा के प्रदेश महामंत्री भजनलाल ने पदाधिकारियों से चर्चा करने के साथ ही आंदोलन को गरमाने के तरीके बताने के साथ ही चुनावी टिप्स भी दिए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो