script

भाजपा आज करेगी सीएम हाउस पर विरोध प्रदर्शन

locationजयपुरPublished: Feb 26, 2020 10:21:03 pm

Submitted by:

Prakash Kumawat

राजस्थान में परिवहन विभाग में हुए भ्रष्टाचार के मामले में परिवहन मंत्री के इस्तीफे की मांगपर भाजपा की ओर से गुरूवार को मुख्यमंत्री आवास पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। भाजपा जयपुर शहर अध्यक्ष सुनील कोठारी ने सरकार से मांग की है कि इस परिवहन घोटोले के मुख्य जिम्मेदार परिवहन मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास हैं, इसलिए उन्हें खुद त्याग पत्र दे देंना चाहिए था। लेकिन न तो उन्होंने दिया न सरकार ने उनसे त्याग पत्र लिया। इसलिए भाजपा कार्यकर्ता उनके त्याग पत्र की मांग पर गुरुवार को रामनगर मेट्रो स्टेशन से रैली

BJP will protest against CM House today

भाजपा आज करेगी सीएम हाउस पर विरोध प्रदर्शन

भाजपा आज करेगी सीएम हाउस पर विरोध प्रदर्शन

जयपुर
राजस्थान में परिवहन विभाग में हुए भ्रष्टाचार के मामले में परिवहन मंत्री के इस्तीफे की मांगपर भाजपा की ओर से गुरूवार को मुख्यमंत्री आवास पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
भाजपा जयपुर शहर अध्यक्ष सुनील कोठारी ने सरकार से मांग की है कि इस परिवहन घोटोले के मुख्य जिम्मेदार परिवहन मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास हैं, इसलिए उन्हें खुद त्याग पत्र दे देंना चाहिए था। लेकिन न तो उन्होंने दिया न सरकार ने उनसे त्याग पत्र लिया। इसलिए भाजपा कार्यकर्ता उनके त्याग पत्र की मांग पर गुरुवार को रामनगर मेट्रो स्टेशन से रैली के रूप में अशोकपुरा तिराहा, न्यू सांगानेर रोड़, सोडाला तिराहा से रामनगर चौराहा होते हुए मुख्यमंत्री निवास पर विरोध प्रदर्शन करने पहुंचेंगे। इस प्रदर्शन में सांसद रामचरण बोहरा, विधायक कालीचरण सराफ, नरपत सिंह राजवी, अशोक लाहोटी, पूर्व मंत्री राजपाल सिंह शेखावत, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी तथा अशोक परनामी, पूर्व विधायक मोहन लाल गुप्ता, सुरेंद्र पारीक एवं कैलाश वर्मा भी शामिल रहेंगे।

ट्रेंडिंग वीडियो