scriptकेन्द्रीय योजनाओं के लाभार्थियों तक पहुंचेगी BJP , केन्द्रीय मंत्री करेंगे संवाद | BJP will reach the beneficiaries of central schemes | Patrika News

केन्द्रीय योजनाओं के लाभार्थियों तक पहुंचेगी BJP , केन्द्रीय मंत्री करेंगे संवाद

locationजयपुरPublished: May 20, 2022 04:05:47 pm

Submitted by:

rahul

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने कहा हैं कि आगामी 30 मई को मोदी सरकार के तीन साल पूरे हो रहे हैं।

jaipur

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े

जयपुर। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने कहा हैं कि आगामी 30 मई को मोदी सरकार के तीन साल पूरे हो रहे हैं। हमारी सरकार ने आठ साल के दौरान किसानों के लिए बहुत काम किए हैं। भाजपा की बैठक में इस बात के लिए सरकार की सराहना की गई। उन्होंने कहा कि डायरेक्ट बेनीफिट योजना से लोगों के पास पैसा पहुंचा है। मोदी ने विकास का नया मॉडल तैयार किया है। अब सरकार सभी योजनाओं के लाभार्थियों से मिलेगी। इसके लिए केन्द्रीय मंत्री अलग अलग जगह प्रवास करेंगे। लाभार्थियों से संवाद किया जाएगा। मोदी गरीबों के मसीहा है।
उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार में राजस्थान अपराधों का प्रदेश बन गया है। साम्प्रदायिक हिंसा की घटनाएं बढ़ी। 22 प्रतिशत अपराध बढ़ गए। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने किसानों के कर्जे माफ करने की बात की थी लेकिन माफ नहीं किए। बेरोजगारी बढ़ गई। अब युवाओं की भर्ती के दौरान लगातार पेपर लीक हो रहे है। सारी परीक्षाओं के पेपर आउट हो रहे है। युवा परेशान है। भाजपा के लोगों से प्रतिशोध की राजनीति की जा रही है। मुकदमे दर्ज किए जा रहे है। भाजपा ने चार विधानसभा चुनावों में जीत हासिल की गई है। आजादी के बाद पहली बार सरकार रिपीट हुई है। उत्तराखंड में भी हम दुबारा जीते है। गोवा और मणिपुर में भी भाजपा पर लोगों ने विश्वास जताया। कई राज्यों के निकाय चुनाव में भाजपा जीती है। भाजपा शासित राज्यों में सरकार के विरोध में कोई हवा नहीं रही। ये बहुत बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि महिला, युवा और योजनाएं भाजपा की जीत के मुख्य कारक रहे है।
इंजन तय करने का समय आएगा, तब पार्टी करेगी तय—
राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने डबल इंजन के सवाल पर कहा कि सही समय पर सही इंजन जोड़ना बीजेपी को आता हैै।जब यहां का इंजन तय करने का समय आएगा, तब पार्टी तय करेगी। परिवारवाद पर उन्होंने कहा कि बीजेपी परिवारवाद को बढ़ावा नहीं देती। कई नेताओं के बेटा, बहू, दामाद टिकट मांग रहे थे। लेकिन पिछले चुनाव में पार्टी ने इस मामले में अपना दामन साफ रखने की कोशिश की।

राष्ट्रीय प्रवक्ता राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस पर साढ़े 3 साल पहले विश्वास करके जनता ने सरकार बनवाई लेकिन वह सरकार पूरी तरह विफल रही है। राजस्थान कई दशकों तक शांति प्रदेश माना जाता था लेकिन साढ़े 3 साल में महिला उत्पीड़न में राजस्थान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। एक के बाद एक पेपर लीक हो रहे है। राठौड़ ने कहा कि इन्होंने तुष्टिकरण की राजनीति की । इनके पांव के नीचे से धरती खिसकती नज़र आ रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अपने को तजुर्बे का एक अंश भी इस 3 साल में उपयोग नहीं कर पाए।इनका चिंतन नहीं चिंता शिविर के बाद 2 प्रदेशाध्यक्ष भाजपा जॉइन कर चुके हैं। राजस्थान पीछे होता जा रहा है यह चिंता का विषय है।जनता इन्हें कभी माफ नहीं कर पाएगी। राजस्थान और केंद्र में भाजपा की सरकार आएगी राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस पर साढ़े 3 साल पहले विश्वास करके जनता ने सरकार बनवाई लेकिन वह सरकार पूरी तरह विफल रही है। राजस्थान कई दशकों तक शांति प्रदेश माना जाता था लेकिन साढ़े 3 साल में महिला उत्पीड़न में राजस्थान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. एक के बाद एक पेपर लीक हो रहे है। राठौड़ ने कहा कि इन्होंने तुष्टिकरण की राजनीति की । इनके पांव के नीचे से धरती खिसकती नज़र आ रही है
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो