जयपुर

भाजपा 100 फीसदी वैक्सीनेशन के लिए बूथ स्तर पर चलाएगी अभियान

भाजपा जयपुर शहर की चार मुद्दों पर हुई बैठक

जयपुरOct 21, 2021 / 07:49 pm

Bhavnesh Gupta

भाजपा 100 फीसदी वैक्सीनेशन के लिए बूथ स्तर पर चलाएगी अभियान

जयपुर। देश में 100 करोड़ वैक्सीनेशन के बाद अब भाजपा बूथ स्तर तक शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन के लिए अभियान चलाएगी। भाजपा जयपुर शहर ने इसके लिए मण्डल पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को काम शुरू करने के लिए कहा है। महामंत्री कृष्ण मोहन शर्मा ने बताया कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से अपील करेंगे कि शत प्रतिशत वैक्सीनेशन हो, जिससे कोरोना से पूरी तरह निजात पाई जा सके। इस मामले में गुरुवार को हुई बैठक में शक्त मंडल अभियान को लेकर शहर अध्यक्ष राघव शर्मा ने मंडलों के अध्यक्ष से चर्चा की। इस दौरान पूर्व राष्ट्रपति भैरोंसिंह शेखावत की पुण्यतिथि पर होने वाले कार्यक्रम, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया के जन्मदिन को लेकर भी तैयारी की गई। जन्मदिन पर शहर में रोड शो] सांस्कृतिक, प्रदर्शनी सहित कई कार्यक्रम होंगे। बैठक में महापौर शील धाभाई, उप महापौर पुनीत कर्णावट, शहर महामंत्री तेज सिंह, कुलवंत सिंह, उपाध्यक्ष अजय पारीक, मंत्री केदार अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

Home / Jaipur / भाजपा 100 फीसदी वैक्सीनेशन के लिए बूथ स्तर पर चलाएगी अभियान

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.