scriptमहात्मा फुले और अंबेडकर की जयंती यूं मनाएंगे भाजपा कार्यकर्ता | BJP workers will celebrate the birth anniversaries of Mahatma Phule an | Patrika News

महात्मा फुले और अंबेडकर की जयंती यूं मनाएंगे भाजपा कार्यकर्ता

locationजयपुरPublished: Apr 10, 2020 10:05:52 pm

Submitted by:

Prakash Kumawat

कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के चलते भाजपा कार्यकर्ता देश के संविधान निर्माता बी आर अंबेडकर और महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती गरीबों को और जरूरतमंदों की सेवा करके मनाएंगे। प्रदेश नेतृत्व ने सभी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए हैं कि इन दोनों महापुरूषों की जयंती के साथ ही वैशाखी पर्व भी सेवा पर्व के रूप में मनाया जाए।

महात्मा फुले और अंबेडकर की जयंती यूं मनाएंगे भाजपा कार्यकर्ता

महात्मा फुले और अंबेडकर की जयंती यूं मनाएंगे भाजपा कार्यकर्ता

महात्मा फुले और अंबेडकर की जयंती यूं मनाएंगे भाजपा कार्यकर्ता
जयपुर
कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के चलते भाजपा कार्यकर्ता देश के संविधान निर्माता बी आर अंबेडकर और महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती गरीबों को और जरूरतमंदों की सेवा करके मनाएंगे। प्रदेश नेतृत्व ने सभी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए हैं कि इन दोनों महापुरूषों की जयंती के साथ ही वैशाखी पर्व भी सेवा पर्व के रूप में मनाया जाए।
भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी विमल कटियार ने बताया कि समाज में क्रांतिकारी परिवर्तन लाने वाले महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती 11 अप्रेल को, बैसाखी का त्योहार 13 अप्रेल को और संविधान निर्माता, भारत रत्न बी आर अंबेडकर की जयंती 14 अप्रेल को है। चूंकि कोरोना संक्रमण के चलते देश व प्रदेश में लॉकडाउन चल रहा है, इसलिए सोशल डिस्टेंसिंग जरूरी है, इसे देखते हुए भाजपा के नेता और कार्यकर्ता अपने-अपने घरों पर ही इन महापुरुषों की जयंती पर इनके चित्रों पर माल्यार्पण करके मनाएँगे। यह निर्णय भाजपा की शुक्रवार को हुई प्रदेश नेताओं की बैठक में किया गया। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ड़ा.सतीश पूनियाँ, नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया, उप नेता राजेन्द्र राठौड़, राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री वी सतीश, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ड़ा.अरुण चतुर्वेदी,अशोक परनामी मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो