scriptघर पर रहकर पार्टी का स्थापना दिवस मनाएंगे भाजपा कार्यकर्ता | BJP workers will celebrate the party's foundation day at home | Patrika News

घर पर रहकर पार्टी का स्थापना दिवस मनाएंगे भाजपा कार्यकर्ता

locationजयपुरPublished: Apr 06, 2020 10:01:20 am

Submitted by:

firoz shaifi

40 वे स्थापना दिवस के मौके पर एक वक्त के भोजन का त्याग करेंगे कार्यकर्ता, कार्यकर्ताओं के लिए एक वीडियो संदेश भी होगा जारी, हर कार्यकर्ता 40 लोगों से करेगा पीएम केयर फंड में अंशदान की अपील

bjp

bjp

जयपुर। कोरोना प्रकोप के चलते किए गए लॉकडाउन के बीच आज भाजपा अपना 40वां स्थापना दिवस मना रही है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने देशभर में सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं को सादगी के साथ घरों पर रहकर ही पार्टी का स्थापना दिवस मनाए जाने को कहा है।
स्थापना दिवस के मौके पर भाजपा कार्यकर्ता घरों पर ही पार्टी का ध्वज फहराएंगे और इस दौरान सोशल डिस्टेंस का भी ध्यान रखेंगे, साथ ही डॉ.श्यामा प्रसाद और दीन दयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद करेंगे। वहीं कार्यकर्ताओं के लिए आज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का एक वीडियो संदेश भी जारी किया जाएगा, जिसमें कोरोना से एकजुट रहने के साथ ही लोगों की ज्यादा से ज्यादा मदद करने को कहा जाएगा।

एक समय के भोजन का करेंगे त्याग
वहीं भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व की ओर से जारी निर्देशों के मुताबिक भाजपा कार्यकर्ता और नेता पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर एक समय के भोजन का त्याग कर लॉकडाउन में कष्ट झेल रहे लोगों के साथ अपनी सहानुभूति व्यक्त करेंगे। साथ ही भाजपा का हर कार्यकर्ता 6-6 भोजन के पैकेट जरुरतमंद लोगों के बीच वितरित करेंगे।

हर कार्यकर्ता करेगा 40 लोगों से अंशदान की अपील
वहीं भाजपा के 40वें स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी का हर एक कार्यकर्ता फोन कॉल्स और सोशल मीडिया के जरिए कम से कम 40 लोगों से पीएम केयर फंड में अंशदान की अपील करेगा। ये अंशदान कम से कम 100 रुपए होना चाहिए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो