script

भाजपा कार्यकर्ता आज सीएए के स्लोगन वाली पतंग उड़ाएंगे

locationजयपुरPublished: Jan 12, 2020 10:26:08 am

Submitted by:

rahul Rahul Singh

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर भाजपा कार्यकर्ता आज पतंग उड़ाकर जनता से समर्थन मांगेेंगे।

jaipur

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पूनिया

जयपुर
नागरिकता संशोधन कानून को लेकर भाजपा कार्यकर्ता आज पतंग उड़ाकर जनता से समर्थन मांगेेंगे। ये कार्यक्रम अग्रवाल कॉलेज में दोपहर में आयोजित किया जाएगा। पतंग पर सीएए का स्लोगन लगा हुआ होगा। कार्यकर्ता ये पतंग उड़ाकर लोगों को सीएए की जानकारी देंगे और राज्य सरकार से इसे लागू करने की मांग की जाएगी।
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया,पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, जयपुर शहर अध्यक्ष सुनील कोठारी, पूर्व अध्यक्ष मोहनलाल गुप्ता सहित, विधायक, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगे। गौरतलब है कि सीएए को लेकर कांग्रेस और भाजपा में रार छिड़ी हुई है।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसे राजस्थान में लागू नहीं करने की घोषणा की हुई है और देश में कई जगह हुई हिंसा को रोकने के लिए जयपुर में शांति मार्च भी निकाला था। वहीं भाजपा इसे लागू करने की मांग कर रही है और भाजपा ने भी सिविललाइन फाटक पर धरना प्रदर्शन कर कांग्रेस का विरोध किया था। भाजपा यहीं नहीं जनजागरण अभियान भी चला रही है जिसमें घर घर जाकर लोगों को इसकी जानकारी दी जा रही है। आज पतंग के जरिए इसका संदेश दिया जाएगा।

ट्रेंडिंग वीडियो