सड़क शिलान्यास समारोह में उद्योग मंत्री शेखावत की सभा में लहराए काले कपड़े

Nidhi Mishra | Publish: Sep, 09 2018 07:50:53 PM (IST) Jaipur, Rajasthan, India
https://www.patrika.com/rajasthan-news/
सिंवार मोड़/ दूदू/ जयपुर। सिरसी रोड स्थित सिंवार मोड़ के पटेल नगर कॉलोनी में रविवार को नगर निगम द्वारा 1 करोड़ लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यास उद्योग मंत्री एवं झोटवाड़ा विधायक राजपाल सिंह शेखावत ने किया। वार्डवासियों ने उद्योग मंत्री को सडक़, पेजयल, रोड लाईटों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपे। शिलान्यास समारोह में स्वागत कार्यक्रम के बाद जैसे ही नगर निगम वार्ड 16 पार्षद निर्मला कंवर विकास कार्य गिनाने लगी। इसी बीच समारोह स्थल में सिंवार, बिंदायका, जेडीए कॉलोनी, महर्षि आश्रम में विकास कार्याें के नहीं होने से खफा दो युवकों ने काले रंग के कपड़े लहराते हुए राजपाल सिंह शेखावत मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए समारोह स्थल में पहुंच गयेे।
इस दौरान सभास्थल में एकाएक सन्नाटा छा गया। भांकरोटा थाना पुलिस व भाजपा कार्यकर्ताओं ने दोनों युवकों को पकडक़र पुलिस हिरासत में लेकर थाने ले गए। समारोह को सम्बोधित करते हुए उद्योग मंत्री राजपाल सिंह शेखावत ने कहा कि आमजन केन्द्र व राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक फायदा उठाना चाहिए। कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होता है। भाजपा सरकार ने विकास कार्य खूब करवाये हैं।
उद्योग मंत्री राजपाल सिंह शेखावत जैसे ही सिंवार मोड़ तिराहे पर पहुंचने की भनक जैसे लोगों को लगी तो सैकड़ों की संख्या में महिला पुरूष एकत्रित होकर उद्योग मंत्री को रोककर समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। लेकिन महिलाओं ने मंत्री को पहले गंदगी से अटी नालियों व टूटी सडक़ें दिखाने के बाद ही जाने दिया।
इस मौके पर नगर निगम के वार्ड 16 पार्षद निर्मला कंवर, भाजपा शहर उपाध्यक्ष गणपत यादव, वार्ड 17 पार्षद मधु शर्मा, करणी विहार भाजपा महिला अध्यक्ष पल्लवी शर्मा, भाजपा नेता महेन्द्र सिंह लोहिया, चंदा चौधरी, भाजपा महिला मोर्चा सदस्य कीर्ति महर्षि, दिलीप बागड़ा, समाजसेवी ओम प्रकाश बागड़ा सहित गणमान्य लोग थे। भाजपा शहर उपाध्यक्ष गणपत यादव ने बताया कि सिंवार मोड़ के पटेल नगर कॉलोनी में करीब 1 करोड़ की लागत से सडक़ें बनेगी। जिससे कॉलोनिवासियों को सुविधा मिलेगी। भांकरोटा थाना एसआई सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि काले रंग के कपड़े लहराने वाले सिंवार गांव निवासी सुनील घौसल्या, विष्णु चौधरी को जमानती मुचलके पर छोड़ दिया।
अब पाइए अपने शहर ( Jaipur News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज