हर स्कूल को भेजे मॉडल पेपर
माध्यमिक शिक्षा निदेशालय बीकानेर ने कठिन विषयों विज्ञान, गणित और अंग्रेजी के अध्ययन-अध्यापन को रुचिकर बनाने वाली सामग्री सभी स्कूलों में शाला दर्पण पोर्टल के माध्यम से भेजी है। इसके साथ ही हिंदी, सामाजिक विज्ञान और संस्कृत विषय के भी मॉडल पेपर तैयार किए हैं।

मैपिंग के आधार पर स्थानान्तरित होंगे स्कूल
वहीं दूसरी ऐसे आंगनबाड़ी केन्द्र जो किराए के भवन में चल रहे हैं या फिर जिनके पास भवन नहीं हैं, अब उन्हें स्कूलों में समन्वित किया जाएगा। कक्षा 1 से 5 के स्कूलों में 500 मीटर की परीधि में संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों को समन्वित किया जाएगा। हाल ही में इस संबंध में राजस्थान प्रारंभिक शिक्षा परिषद के अतिरिक्त आयुक्त सुरेश चंद्र ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। इसके लिए आंगनबाड़ी केन्द्रों की मैपिंग की जाएगी, उसके बाद ही उनका समन्वय किया जाएगा। स्कूलों को सूचना शाला दर्शन पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। इन केन्द्रों को विद्यालय में पर्याप्त स्थान होने पर ही स्थानान्तरित करना होगा। विद्यालय में केन्द्र के स्थानान्तरित होने के बाद ही उसे पोर्टल पर अपलोड करना होगा। इसकी मॉनि?टरिंग भी प्रतिदिन करनी होगी। महिला एवं बाल विकास विभाग से भी समन्वयक स्थापित करना होगा।