scriptनिकाय चुनाव: खुलने लगे चुनाव कार्यालय, प्रत्याशी जुटें प्रचार में | Body elections: Election offices open, candidates gather in campaign | Patrika News

निकाय चुनाव: खुलने लगे चुनाव कार्यालय, प्रत्याशी जुटें प्रचार में

locationजयपुरPublished: Oct 21, 2020 04:42:16 pm

Submitted by:

rahul

प्रदेश के छह नगर निगमों के चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों को पार्टी की ओर से प्रचार सामग्री दी जाएगी।

jaipur

खुलने लगे चुनाव कार्यालय

जयपुर। प्रदेश के छह नगर निगमों के चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों को पार्टी की ओर से प्रचार सामग्री दी जाएगी। पार्टी की ओर से उन्हें झंड़े और बैनर दिए जाएंगे ताकि वे चुनाव में उनका इस्तेमाल कर सकें। इससे पहले विधानसभा चुनाव में ही प्रचार सामग्री दी जाती थी लेकिन इस बार निकाय चुनाव में भी पार्टी यह कदम उठा रही है। पार्टी की ओर से एक दो दिन में य ह काम शुरू कर दिया जाएगा।
560 वार्ड में होंगे चुनाव —
प्रदेश में छह नगर निगमों में चुनाव हो रहे है। इन्हें पुनगर्ठित कर बनाया गया है। जयपुर में हैरिटेज और ग्रेटर नगर निगम बनाया है। इनमें कुल 250 वार्ड है। हैरिटेज नगर निगम में सौ और ग्रेटर नगर निगम में 150 वार्ड है। वहीं जोधपुर और कोटा में भी दो दो नगर निगम है। कुल 560 वार्डो के लिए वोट पडेंगे। पहला चरण 29 अकटूबर और दूसरा चरण 1 नवंबर को होगा। मतों की गिनती 3 नवंबर को होगी।
प्रत्याशियों का प्रचार शुरू — दोनों निगमों के प्रत्याशियों ने प्रचार शुरू कर दिया है। जयपुर हैरिटेज के लिए प्रत्याशियों को सात दिन का समय लगेगा। 27 की शाम को चुनाव प्रचार थम जाएगा। वहीं जयपुर ग्रेटर के प्रत्याशियों को प्रचार के लिए नौ दिन मिलेंगे। एक नवंबर को मतदान होने के कारण 29 की शाम 5 बजे तक चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। प्रत्याशियों को वैसे चुनाव प्रचार के लिए बड़ा इलाका नहीं मिलेगा। वार्ड की संख्या बढ जाने के कारण वार्ड का एरिया और मतदाता कम हो गया है, हालांकि उन्हें सड़क से ज्यादा अब दूसरे प्रचार माध्यम पर ज्यादा फोकस करना पड़ेगा।
खुले चुनाव कार्यालय— जयपुर के दोनों नगर निगमों के चुनाव के लिए अब आज से चुनाव कार्यालयों का उदघाटन का दौर शुरू हो गया। विधायक और विधानसभा प्रत्याशी अपने अपने वार्डो में प्रत्याशियों के चुनाव कार्यालय के उदघाटन कर रहे है। हवामहल से कांग्रेस विधायक महेश जोशी ने कई कार्यालयों का उदघाटन किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो