एसआई पुष्पा ने बताया कि सुबह करीब 11.30 बजे सूचना मिली कि वाटिका रोड पर दादिया के पास सड़क किनारे नाले में एक महिला का शव पड़ा है। शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव औंधे मुंह पड़ा हुआ था। उसके शरीर पर पूरे कपड़े थे। देखने से कुछ घंटों पहले हत्या होने का अनुमान लग रहा था, हालांकि चोट के निशान नहीं नजर आए। हत्या की आशंका को देखते हुए जांच के लिए एफएसएल टीम को मौके पर बुलाकर नमूने उठाए गए।
पुलिस ने बताया कि शादी को करीब सात साल हुए थे। उसके पांच साल का एक बेटा भी है। नोहर का ससुराल वालों से पहले भी एक बार विवाद हो चुका था। जिसके बाद वह पीहर में जाकर रहने लगी थी। समाज के लोगों की समझाइश के बाद ही नोहर पीहर से ससुराल लौटी थी।