scriptपारे में उबाल, आज से दो दिन छह संभागों में गर्मी का रेड अलर्ट | Boil in mercury, heat alert in six divisions for two days from today | Patrika News
जयपुर

पारे में उबाल, आज से दो दिन छह संभागों में गर्मी का रेड अलर्ट

अगले 3-4 दिनों तक भीषण गर्मी
 
 

जयपुरMay 25, 2020 / 05:53 pm

Ankit

heat_wave_alert_03.jpg
जयपुर। प्रदेश के पारे में उबाल आ रहा है। रविवार को सूर्य की प्रचंड किरणों ने प्रदेश की धरा को तपा दिया। रविवार को ही प्रदेश के छह संभाग रेड जोन में शामिल हो गए। वहीं, अगले दो दिन सोम और मंगलवार को भी छह संभागों में मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। अगले तीन से चार दिन भीषण गर्मी पड़ने की चेतावनी जारी की गई है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन तक कुछ स्थानों पर सीवियर हीट वेव (गर्म हवा) और कुछ जगह हीट वेव चलने की आशंका है। इस दौरान बच्चों, बुजुर्गों और गंभीर बीमारी से पीडि़त मरीजों को हीट एक्सोजर से बचने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में तापमान में तीन डिग्री तक बढ़ोतरी की संभावना जताई है।
कहां रेड अलर्ट : बीकानेर, जोधपुर, जयपुर, कोटा, अजमेर, भरतपुर संभाग में रेड अलर्ट जारी किया है।


आज से नौतपा, भीषण गर्मी पड़ेगी
सूरज साल में एक बार रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश कर रहा है। इस बार यह सोमवार 25 मई को कर रहा है जो 15 दिन का होगा। इस दौरान शुरुआत के एक सप्ताह भीषण गर्मी पड़ती है। सप्ताहांत में कुछ राहत मिलनी शुरू हो जाती है। इस दौरान सूरज व पृथ्वी के मध्य दूरी कम होने के साथ भारत के मैदानी भाग में सूरज की सीधी किरणें आती है।
भीषण गर्मी का कारण पश्चिमी हवाएं
मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन चार दिनों तक उत्तरी-पश्चिमी और पश्चिमी शुष्क हवाएं चलने का पूर्वानुमान है। इस कारण राजस्थान सहित देश के कई मैदानी इलाकों में लू चलेगी। मौसम विभाग ने सीधी सूरज के सम्पर्क से बचने की चेतावनी दी है।
विशेषज्ञ की सलाह
– बच्चे, बुजुर्ग व गंभीर रोग से पीडि़त बाहर नहीं निकले।
– काम से बाहर जाते समय साथ में पानी अवश्य रखें।
– अधिक समय तक सूरज की धूप के सीधे सम्पर्क में नहीं रहें।
– दोपहर 12.30 से शाम 5.30 बजे तक जरुरी हो तो ही घर से निकले।
– तरल पदार्थ का उपयोग अधिक करें। तला व मसालेदर कम खाएं।
– शरीर में पानी की कमी नहीं होनी चाहिए
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो