scriptBrahmin Mahasangam Jaipur: Pink city painted in yellow today | जयपुर में ब्राह्मण महासंगम: पीत रंग में रंगा गुलाबी शहर, दुनिया भर से जुटे विप्र बंधु, जानें किन मांगों को लेकर समाज ने भरी हुंकार, देखें वीडियो | Patrika News

जयपुर में ब्राह्मण महासंगम: पीत रंग में रंगा गुलाबी शहर, दुनिया भर से जुटे विप्र बंधु, जानें किन मांगों को लेकर समाज ने भरी हुंकार, देखें वीडियो

locationजयपुरPublished: Sep 03, 2023 12:47:03 pm

Submitted by:

SAVITA VYAS

राजधानी जयपुर में एकबार फिर ब्राह्मण समाज ने शक्ति प्रदर्शन किया। ब्राह्मण महासंगम में बॉलीवुड की हस्तियां, राजनेता और संत-महंत एक साथ मंच पर नजर आए। सात समंदर पार से भी लोगों ने शिरकत की। महासंगम से पहले गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकली गई।

जयपुर में ब्राह्मण महासंगम: पीत रंग में रंगा गुलाबी शहर, जानें किन 10 मांगों को लेकर विप्र बंधुओं ने भरी हुंकार, दुनियाभर से पहुंचे लोग, देखें वीडियो
जयपुर में आज सुबह चौड़ा रास्ता से गुजरती कलशयात्रा
जयपुर। गुलाबी शहर आज पीत रंग में रंगा नजर आया। अपने हकों के लिए चुनावी साल में राजधानी जयपुर में एकबार फिर ब्राह्मण समाज ने शक्ति प्रदर्शन कर एकता का परिचय दिया। ब्राह्मणों को सामाजिक, राजनीतिक एवं आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाने के लिए रामनिवास बाग में ब्राह्मण महासंगम का आयोजन हो रहा है, जिसमें दुनियाभर से ब्राह्मण समाज के लोगों ने शिरकत की। महासंगम में बॉलीवुड की हस्तियां, राजनेता और संत-महंत एक साथ मंच पर नजर आए। सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेश मिश्रा ने बताया कि सामाजिक संचेतना पैदा करने और अपने हकों के लिए एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए ब्राह्मण समाज एकजुट हुआ है।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.