scriptराजनीतिक नियुक्तियों व संगठन विस्तार पर कोरोना का ग्रहण, ठंडे बस्ते में कवायद | break on political appointments due to corona crisis | Patrika News

राजनीतिक नियुक्तियों व संगठन विस्तार पर कोरोना का ग्रहण, ठंडे बस्ते में कवायद

locationजयपुरPublished: May 07, 2021 11:25:57 am

Submitted by:

firoz shaifi

– लंबे समय से राजनीतिक नियुक्तियों और संगठन विस्तार का इंतजार कर रहे हैं कांग्रेस कार्यकर्ता, बीते साल के बाद अब इस साल भी कोरोना की भेंट चढ़ीं राजनीतिक नियुक्तियां, कार्यकर्ताओं के सब्र का बांध अब देने लगा जवाब, राजनीतिक नियुक्तियां और संगठन विस्तार नहीं होने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नाराजगी
 

फिरोज सैफी/जयपुर।

प्रदेश में पिछले ढाई साल से ज्यादा समय से राजनीतिक नियुक्तियों का इंतजार कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं का इंतजार अब और लंबा होने वाला है। पहले जहां आपसी खींचतान के चलते राजनीतिक नियुक्तियां अटकी हुई थी तो अब अब कवायद शुरू भी हुई तो राजनीतिक नियुक्तियों और संगठन विस्तार पर कोरोना का ग्रहण लग गया है।

सत्ता और संगठन राजनीतिक नियुक्तियों और संगठन विस्तार की कवायद छोड़कर कोरोना महामारी से जंग लड़ने में जुटे हुए हैं। कांग्रेस आलाकमान ने भी इन तमाम कवायदों को ठंडे बस्ते में डाल दिया है। माना जा रहा है कि राजनीतिक नियुक्तियों और संगठन विस्तार की कवायद अगस्त माह तक की टाल दी गई है। कहा जा रहा है कि अगर अगस्त माह तक हालात सामान्य हो जा जाते हैं तो फिर उसके बाद राजनीतिक नियुक्तियों और संगठन विस्तार किया जा सकता है।


बीते साल भी लगा था कोरोना का ग्रहण
वहीं दूसरी ओर राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर बीते साल भी कोरोना का ग्रहण लग चुका है कोरोना चलते राजनीतिक नियुक्तियां अटक गई थी तो इस बार भी कोरोना के चलते राजनीतिक नियुक्तियां और संगठन विस्तार अटक गया है।

जवाब दे रहा है कार्यकर्ताओं के सब्र का बांध
दूसरी ओर पिछले ढाई साल से राजनीतिक नियुक्तियों का इंतजार कर रहे कार्यकर्ताओं के सब्र का बांध भी अब जवाब देता जा रहा है। राजनीतिक नियुक्तियां और संगठन विस्तार नहीं होने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नाराजगी अब खुलकर सामने आने लगी। प्रदेश प्रभारी अजय माकन और पीसीसी चीफ डोटासरा के समक्ष ये मांग कई बार उठ चुकी है, जिसके बाद आनन-फानन में राजनीतिक नियुक्तियों की कवायद शुरू हुई थी।

जिला-ब्लॉक लेवल पर राजनीतिक नियुक्तियों की सूची तैयार
इधर जिला और ब्लॉक लेवल पर राजनीतिक नियुक्तियों की सूची तैयार होकर प्रदेश प्रभारी अजय माकन के पास भी पहुंच चुकी है लेकिन जिला और ब्लॉक लेवल पर राजनीतिक नियुक्तियों की घोषणा हो पाती, इससे पहले ही कोरोना महामारी ने पैर पसार लिए। जिसके बाद इन सूचियों को फिलहाल ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है।

इसके अलावा जिलाध्यक्ष की सूची भी तैयार होकर प्रदेश के प्रभारी अजय माकन के पास पहुंच चुकी है लेकिन इस सूची को भी अब जारी नहीं किया जा रहा है है जबकि कोरोना संक्रमण काल में सरकार को जिला स्तरीय संगठन की सबसे ज्यादा जरुरूत पड़ रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो