गुरुवार दोपहर में झगड़ा हुआ था, उसके बाद फैक्ट्री में ले जाकर बुरी तरह पीटा
पुलिस ने बताया कि भडारना सब्जी मंडी के नजदीक स्थित बर्नर फैक्ट्री की यह घटना है। मृतक की पहचान चंदवाजी निवासी मोनू उर्फ मोहन के रुप में की गई है। उस पर हमला करने वाले आरोपी का नाम लखन है। वह सामोद का रहने वाला है। पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर बताया कि मोनू और लखन में कल दोपहर बाद किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। दोनो साथ ही रहते थे।

बताया जा रहा है कि मजाक में मोनू ने लखन को गाली दे दी थी। इससे लखन को इतना गुस्सा आया कि उसने मोनू के सिर और चेहरे पर दर्जनों मुक्के मारे। उसके बाद वह फरार हो गया। मोनू फैक्ट्री एरिया में अंदर अचेत पडा रहा। शाम को इसकी सूचना फैक्ट्री मालिक को मिली तो उसने पुलिस बुलाई। पुलिस ने मोनू को अस्पताल में भर्ती कराया। पता चला कि देर रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने लाखन पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। लाखन फरार चल रहा है। उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।