scriptराजस्थान में अब क्या करेगी बसपा | BSP AND CONGRESS | Patrika News

राजस्थान में अब क्या करेगी बसपा

locationजयपुरPublished: Aug 31, 2019 07:19:58 pm

Submitted by:

PUNEET SHARMA

राजस्थान में अब क्या करेगी बसपा

राजस्थान में अब क्या करेगी बसपा

राजस्थान में अब क्या करेगी बसपा

राज्य की कांग्रेस सरकार अब निर्दलीय और बसपा के 18 विधायकों पर फोकस कर रही है। जल्द ही इन विधायकों की सत्ता में भागीदारी हो सकती है और इन्हें बोर्ड और निगमों और आयोगों में पद सौंपे जा सकते हैं। हालांकि इन पदों पर काबिज होने के लिए पार्टी के कई नेता दौड़ में शामिल हैं।

अभी राजस्थान की 200 सदस्यों वाली विधानसभा में कांग्रेस अपने 1 सहयोगी दल के साथ 101 विधायकों के साथ सरकार में है। अब पार्टी 6 बसपा और 12 निर्दलीयों को सत्ता के साथ मिला कर 119 के आंकडे के साथ फोकस कर रही है। बसपा ने फिलहाल कांग्रेस को बाहर से समर्थन दे रखा है और निर्दलीय 12 विधायक हाल ही में कांग्रेस के राष्र्टीय अध्यक्ष राहुल गांधी के एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ आए थे। विधान सभा में भी निर्दलीय विधायकों ने बजट चर्चा के दौरान भी सरकार की तरीफों के पुल बांधे थे। इतना ही नहीं बजट पर बहस कांग्रेस ने निर्दलीय विधायक से ही करवाई थी।

अब कई विधायक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सम्पर्क में है या फिर वे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से लगातार मिल रहे हैं। निर्दलीय विधायक भी यह कह रहे हैं कि उनको सम्मानजनक स्थिति में लाया जाएग जिससे उनके क्षेत्र में जनता के काम हो सकें। कई निर्दलीय कांग्रेस के बागी विधायक हैं लेकिन उनके मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट से अच्छे संबध हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो