scriptबसपा पार्टी के नेताओं का चेहरा देखकर चौंक गए पुलिसकर्मी, ये बनी खास बात | bsp party worker arrest in jaipu police station | Patrika News

बसपा पार्टी के नेताओं का चेहरा देखकर चौंक गए पुलिसकर्मी, ये बनी खास बात

locationजयपुरPublished: Oct 24, 2019 12:45:14 am

Submitted by:

Dinesh Gautam

बसपा पार्टी के राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर और प्रदेश प्रभारी के साथ हुई बदसलूकी मामले में सिंधी कैंप थाना पुलिस ने सात बसपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। इससे पहले पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष ने सात लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था।

बसपा पार्टी के नेताओं का चेहरा देखकर चौंक गए पुलिसकर्मी, ये बनी खास बात

बसपा पार्टी के नेताओं का चेहरा देखकर चौंक गए पुलिसकर्मी, ये बनी खास बात

बसपा पार्टी के राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर और प्रदेश प्रभारी के साथ हुई बदसलूकी मामले में सिंधी कैंप थाना पुलिस ने सात बसपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। इससे पहले पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष ने सात लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस ने वायरल वीडियो को देखकर शामिल आरोपियों को गिरफ्तार किया। मामले की जांच सदर एसीपी कर रही है।
थानाधिकारी जुल्फिकार अली ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पूरण सिंह, बाबूलाल, विजेद्र उर्फ बंटी, राहुल, दीपक, निसार और नीरज निवासी भरतपुर, अलवर और जयपुर है। बसपा के राजस्थान में वर्तमान अध्यक्ष समृद्ध सिंह ने मामला दर्ज कराया था। उसमें पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बदसलूकी करने, चोरी, तोडफ़ोड़, जानलेवा हमला, मारपीट जैसी धाराओं में मामला दर्ज कराया है।
वीडियो के आधार पर गिरफ्तारी

पुलिस ने मामले के दिए गए वीडियो के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी की है। वहीं, मामले में शामिल और आरोपियों की तलाश की जा रही है। उल्लेखनीय है कि बसपा के राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर रामजी गौतम और प्रदेश प्रभारी सीताराम मेघवाल के साथ बदसलूकी करते हुए मुंह काला कर जूते की माला पहनाई और मारपीट कर गधे पर बैठाया था। इससे पहले मायावती ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार में पार्टी पदाधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार कराने का आरोप लगाया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो