scriptएससी-एसटी बैकलॉग पर गहलोत सरकार को घेरेगी बसपा, प्रदर्शन आज | BSP performance today on SC-ST backlog | Patrika News

एससी-एसटी बैकलॉग पर गहलोत सरकार को घेरेगी बसपा, प्रदर्शन आज

locationजयपुरPublished: Feb 20, 2020 10:01:45 am

Submitted by:

firoz shaifi

राज्यपाल कलराज मिश्र को ज्ञापन देगा बसपा का प्रतिनिधिमंडल , कलेक्ट्रेट पर आज दोपहर एक बजे होगा प्रदर्शन

bsp

bsp

जयपुर। प्रदेश के विभिन्न विभागों में एसटी-एससी के बैकलॉग को सामान्य प्रक्रिया से भरने और अजा-जजा वर्ग के अधिकारों को लेकर प्रदेश की बहुजन समाज पार्टी आज राज्य की गहलोत सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी।

बसपा कार्यकर्ता इसके विरोध में जयपुर कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन कर विरोध जताएंगे। इससे पहले दोपहर 12 बजे बसपा का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेशाध्यक्ष सुमरत सिंह के नेतृत्व में राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात कर ज्ञापन देगा, जिसमें एससी-एसटी बैकलॉग को सामान्य कैटेगिरी से भरने पर रोक लगाने की मांग की जाएगी।

बसपा प्रदेशाध्यक्ष सुमरत सिंह ने बताया कि धरने में प्रदेश भर से कार्यकर्ता जयपुर पहुंचेंगे। धरने में प्रदेश प्रभारी सुरेश आर्य कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। सुमरत सिंह का कहना है कि सरकार एसटी-एसी वर्ग के लोगों के हितों पर कुठाराघात कर रही है।

पूर्व में हमारे सभी 6 विधायकों को तोड़ने के बाद अब वो विभिन्न विभागों में अजा-जजा वर्ग के बैकलॉग को सामान्य प्रक्रिया से भर रही है, जो अजा-जजा वर्ग के हितों पर कुठाराघात है। इसके अलावा 2 अप्रेल 2018 को भारत बंद के दौरान साजिश के तहत पूर्ववर्ती सरकार की ओर से दर्ज किए गए मुकदमों को भी वर्तमान सरकार ने अभी तक वापस नहीं लिया है।

बसपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि गहलोत सरकार एससी-एसटी और ओबीसी वर्ग को के कर्मचारियों को पदोन्नति में आरक्षण और निजी क्षेत्र में आरक्षण नहीं दे रही है। सुमरत ने कहा कि गहलोत सरकार जिन लोगों के दम पर सत्ता में आई थी आज वहीं लोग इस सरकार में सबसे ज्यादा परेशान हैं।

दलित, आदिवासी, मुस्लिम, पिछड़ा वर्ग, युवा और व्यापारी इस सरकार की गलत नीतियों के चलते अपने को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। सरकार की इन्हीं गलत नीतियों के विरोध में बसपा कार्यकर्ता आज सड़क पर उतर रहे हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो