scriptजानिए Budget 2020 में क्या है किसानों के लिए खास, केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी ने किया ट्वीट… | Budget 2020 Announcements for farmers Schemes to farmers in Budget | Patrika News

जानिए Budget 2020 में क्या है किसानों के लिए खास, केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी ने किया ट्वीट…

locationजयपुरPublished: Feb 01, 2020 06:29:33 pm

Submitted by:

abdul bari

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ( Nirmala Sitharaman ) ने शनिवार को बजट 2020 ( Budget 2020 ) पेश कर दिया है। सुबह 11 बजे बजट भाषण हुआ। जिसमें केन्द्र सरकार की ओर से अन्नदाताओं के लिए कई घोषणाएं ( Budget For Farmers ) की गईं हैं। केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी ( Union Minister Kailash Choudhary ) ने ट्वीट करके इस बजट का स्वागत किया है।

Budget 2020 Announcements for farmers Schemes to farmers in Budget

Budget 2020 Announcements for farmers Schemes to farmers in Budget

जयपुर
देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ( Nirmala Sitharaman ) ने शनिवार को बजट 2020 ( budget 2020 ) पेश कर दिया है। सुबह 11 बजे बजट भाषण हुआ। जिसमें केन्द्र सरकार की ओर से अन्नदाताओं के लिए कई घोषणाएं ( Budget For Farmers ) की गईं हैं। केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी ( Union Minister Kailash Choudhary ) ने ट्वीट करके इस बजट का स्वागत किया है।

कैलाश चौधरी ने ट्वीट में कहा है कि आज का बजट किसानों की आय को 2022 तक दोगुनी करने के लक्ष्य को केंद्रित करते हुए प्रस्तुत किया गया है। परम्परागत कृषि को बढ़ावा देने, किसान रेल के संचालन सहित कृषि क्षेत्र की अनेक ऐसी घोषणाएं है – जो समृद्ध कृषि के ध्येय को परिणीति करेगी।
https://twitter.com/hashtag/JanJanKaBudget?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
16 सूत्रीय एक्शन प्लान

केन्द्र सरकार की ओर से बजट में किसानों के लिए 16 सूत्रीय एक्शन प्लान तैयार किया गया है। किसानों को अब ऊर्जादाता बनाने की घोषणा करते हुए कहा कि विभिन्न तरीकों से 2022 तक किसानों की आय को दोगुना करना सरकार का लक्ष्य है।
जानिए 16 सूत्रीय फॉर्मूले में क्या है…


1. मॉर्डन एग्रीकल्चर लैंड एक्ट को राज्य सरकारों द्वारा लागू करवाना।

2. जल संकट से निपटने के लिए 100 जिलों में खास योजना चलाई जाएगी, ताकि किसानों को पानी की दिक्कत का सामना न करना पड़े।
3. पीएम कुसुम योजना- इस योजना के जरिये किसानों के पंप को सोलर पंप से जोड़ा जाएगा। इसके तहत 20 लाख किसानों को इसका फायदा मिलेगा। साथ में 15 लाख किसानों के ग्रिड पंप को भी सोलर से जोड़ा जाएगा।
4. बंजर जमीन पर सोलर पंप लगाए जाने का लक्ष्य

5. विलेज स्टोरेज स्कीम- इस योजना के जरिये किसानों की फसल होल्डिंग कैपेसिटी बढेगी। देश में मौजूद वेयर हाउस, कोल्ड स्टोरेज को नाबार्ड अपने अंडर में लेगा और नए तरीके से इसे डेवलप किया जाएगा। देश में और भी वेयर हाउस, कोल्ड स्टोरेज बनाए जाएंगे। इसके लिए PPP मॉडल अपनाया जाएगा।
6. महिला सेल्फ ग्रुप को बढ़ावा दिया जाएगा। धन लक्ष्मी से आगे धान्य लक्ष्मी बनाने की शुरुआत। इसके तहत बीज से जुड़ी योजनाओं में महिलाओं को मुख्य रूप से जोड़ा जाएगा।

7. 6.11 करोड़ किसानों को मिलेगा बीमा योजना का लाभ मिलेगा ।
8. फर्टिलाइजर का बैलेंस इस्तेमाल करना, ताकि किसानों को फसल में फर्टिलाइजर के इस्तेमाल की जानकारी को बढ़ाया जा सके।

9. कृषि उड़ान योजना को शुरू किया जाएगा। इंटरनेशनल, नेशनल रूट पर इसे शुरू किया जाएगा।
10. दूध, मांस, मछली समेत खराब होने वाली चीजों को खराब होने से बचाने के लिए रेफ्रिजरेशन रिंग और इसके लिए सरकार किसान रेल चलाई जाएगी।

11. हॉर्टीकल्चर को बढ़ावा देने के लिए ONE PRODUCT ONE DISTRICT स्कीम चलाई जाएगी। इसके तहत एक प्रोडक्ट पर जिले में फोकस किया जाएगा ।
12. 2025 तक दूध के प्रोडक्शन को दोगुना करने के लिए सरकार की ओर से योजना चलाई जाएगी।

13. जैविक खेती के जरिए ऑनलाइन मार्केट को बढ़ाया जाएगा। मनरेगा के अंदर चारागाह को जोड़ दिया जाएगा।
14. ब्लू इकॉनोमी के जरिए मछली पालन को बढ़ावा दिया जाएगा। 2022 तक मछली उत्पादनों का लक्ष्य 200 लाख टन सागर मित्र योजना।

15. किसान क्रेडिट कार्ड योजना को 2021 के लिए बढ़ाया जाएगा, किसानों को कर्ज देने के लिए 15 लाख करोड़ का फंड देने का ऐलान, इसके साथ ही किसानों को दी जाने वाली मदद को दीन दयाल योजना के तहत बढ़ाया जाएगा।

ट्रेंडिंग वीडियो