scriptदेश भर में दिये जले,ग्रिड फेल हुआ या बोलने वाले ,देखिए कार्टूनिस्ट लोकेन्द्र की नजर से | Burned, grid failed or spoken across the country, see from the point o | Patrika News

देश भर में दिये जले,ग्रिड फेल हुआ या बोलने वाले ,देखिए कार्टूनिस्ट लोकेन्द्र की नजर से

locationजयपुरPublished: Apr 06, 2020 12:15:40 am

Submitted by:

lokendra singh

देश भर में दिये जले,ग्रिड फेल हुआ या बोलने वाले ,देखिए कार्टूनिस्ट लोकेन्द्र की नजर से

देश भर में दिये जले,ग्रिड फेल हुआ या बोलने वाले ,देखिए कार्टूनिस्ट लोकेन्द्र की नजर से

देश भर में दिये जले,ग्रिड फेल हुआ या बोलने वाले ,देखिए कार्टूनिस्ट लोकेन्द्र की नजर से

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आह्वान रविवार रात 9 बजे साकार हो गया। कोरोना का अंधियारा दीपकों की रोशनी से गायब होता सा नजर आया। घर—घर दीपक जल उठे, आसमान रंग—बिरंगी आतिशबाजी से रोशन हो उठा। कोरोना को हराने के लिए लोगों की एकजुटता और समर्थन झिलमिलाते दीपकों की रोशनी से सामने आया।
9 बजते ही लोगों ने घरों की लाइटें बंद कर दी और दीपक की रोशनी से शहर को रोशन कर दिया। घर—आंगन के साथ बालकनी, छत, मुंडेर दीपकों की रोशनी से जगमग हो उठे। इससे पहले बच्चे, युवा और बुजुर्ग हाथेां में दिए—मोमबत्ती लेकर 9 बजने का इंतजार करते नजर आए। लोगों ने आधे घंटे पहले से ही तैयारी शुरू कर दी, जैसे ही 9 बजे, शहर दीपकों की रोशनी से जगमग हो उठा। लोगों में दीपक जलाने की होड सी मच गई। घर—आंगन के साथ लोगों ने जलते दीपकों से बालकनी, छतों को सजा दिया। कोरोना का भय दीपकों की रोशनी से गायब होता नजर आया। परकोटे के साथ बाहरी कॉलोनियां भी दीपकों की रोशनी से जगमग हो उठी। लोगों ने आतिशबाजी भी की। इस बीच लोगों ने हिन्दुस्तान जितेगा, कोरोना हारेगा… जैसे नारे भी लगाए।

ट्रेंडिंग वीडियो