scriptमुख्यमंत्री का पुतला जलाया | Burnt effigy of chief minister | Patrika News

मुख्यमंत्री का पुतला जलाया

locationजयपुरPublished: Feb 26, 2021 12:46:57 am

Submitted by:

Rakhi Hajela

राजस्थान उर्दू शिक्षक संघ के बैनर तले प्रदर्शन

मुख्यमंत्री का पुतला जलाया

मुख्यमंत्री का पुतला जलाया


बजट से नाराज आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र में ईदगाह इलाके के लोगों ने गुरुवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला जलाया। राजस्थान उर्दू शिक्षक संघ के बैनर तले यह प्रदर्शन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला जलाते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही मुस्लिम विधायकों से इस्तीफा भी मांगा गया और कहा गया कि बजट में मुसलमानों को नजरअंदाज किया गया है। उन्होंने मांग की कि सरकार बजट बहस के दौरान कोई बड़ा एÔलान करे। इस दौरान 13 दिसम्बर.2004 के प्रारम्भिक शिक्षा निदेशक के अल्प भाषाओं से स¢बंधित दिशा निर्देशों की अक्षरश: पालना सुनिश्चित करवाए जाने की मांग की गई। साथ ही कक्षा 1 से 5 तक सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत उर्दू भाषी विद्यार्थियों के लिए अतिरिक्त विषय उर्दू की निशुल्क किताबें तत्काल उपलब्ध करवाई जाएं।
अन्य मांगें
वषü 2019 तक कक्षा 1 से 5 तक अतिरिक्त विषय उर्दू संचालित रही, जिसे बहाल किया जाए।
मदरसा शिक्षा सहायक भर्ती.2013 के 6000 पदों के लिए की गई भर्ती का परिणाम तत्काल जारी कर आवेदकों को नियुक्ति दी जाए।
वित्त वर्ष 2009 से 2013 के बीच की गई बजट घोषणा में 2500 मदरसा कम्प्यूटर पैराटीचर्स के भर्ती हेतु वर्ष 2013 में आवेदन लिए गए थे, लेकिन भाजपा सरकार ने इस भर्ती को रद्द कर दिया, इसलिए इस भर्ती का परिणाम तत्काल जारी कर आवेदकों को नियुक्ति दी जाए।
मदरसा पैराटीचर्स को वार्षिक मानदेय वृद्धि जो 400 रुपए प्रतिवर्ष दिया जाता था,वो वर्ष 2019 से बन्द कर दिया गया है, इसलिए इस इन्क्रीमेंट को बहाल करते हुए प्रतिवर्ष 1000 रुपए किया जाए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो