जयपुर

तंग आकर व्यवसायी ने तेल उडेल खुद को लगाई आग और फिर छत पर दौड़ गया

व्यवसायी ने स्वयं पर तेल उडेल कर लगाई आग, आरपीए FSL तिराहे की आज अलसुबह की घटना, चार पेज का सुसाइड नोट मिला, तीन युवकों पर लगाया धोखा देने का आरोप।

जयपुरFeb 02, 2018 / 11:57 am

rajesh walia

जयपुर। शहर के शास्त्री नगर थाना इलाके में आज सुबह हुई घटना ने सभी के दिलों में दहशत पैदा कर दी है। घटना इतनी भयंकर थी कि देखने वालों के होश उड़ गए। राजधानी में आए दिन सुसाइड के कई मामले सामने आते रहते है। ऐसा ही एक नया मामला शास्त्री नगर में सामने आया है जिसमें अलसुबह एक व्यक्ति ने स्वयं पर पेट्रोल उड़ेल कर आग लगा ली। आग लगाने के बाद व्यक्ति मकान की छत पर चीखते हुए इधर-भागता रहा और फिर आखिर में गिर कर दम तोड़ दिया। आग इतनी भयंकर थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। आपको बता दें कि व्यक्ति के पास पुलिस को एक चार पेज का सुसाइड नोट मिला, जिसमें तीन लोगों पर धोखा देने का आरोप लगाया है। जिसके बाद पुलिस युवक के परिजनों से भी पूछताछ कर रही है।
 

पुलिस के अनुसार आरपीए एफएसएल तिराहे के सामने रहने वाले 42 वर्षीय अशोक आज अलसुबह करीब साढ़े पांच बजे मकान की छत पर गया और वहां पर जाकर स्वयं पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। आग लगाने के बाद वह चीखता हुआ छत पर घूमता रहा और फिर उसने दम तोड़ दिया। थानाधिकारी महावीर प्रसाद ने बताया कि व्यवसायी के पास चार पेज का सुसाइड नोट मिला है इसमें उसने तीन लोगों पर परेशान करने व धोखा देने का आरोप लगाया है। अशोक ने रोड नम्बर छह पर व्यवसायिक कार्यालय खोल रखा है। अशोक ने नसीम, शिवानी व एक अन्य व्यक्ति पर धोखाधडी का आरोप लगाया है। इस मामले में आरोपित युवकों से पूछताछ की जाएगी। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर अस्पताल में रखवाया गया है। आत्मदाह को लेकर परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। अशोक ने पेट्रोल डाल कर आत्मदाह किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.