scriptचार दिन बाद हड़ताल खत्म, दो दिन में सामान्य होगी स्थिति | bvg jaipur news heritage and greater JMC | Patrika News

चार दिन बाद हड़ताल खत्म, दो दिन में सामान्य होगी स्थिति

locationजयपुरPublished: Sep 18, 2021 05:16:31 pm

Submitted by:

Ashwani Kumar

—सात दिन में 11 सूत्रीय मांगों के निस्तारण का श्रमिक संघ को मिला आश्वासन

​चार दिन बाद हड़ताल खत्म, दो दिन में सामान्य होगी स्थिति

​चार दिन बाद हड़ताल खत्म, दो दिन में सामान्य होगी स्थिति


जयपुर। घर—घर कचरा संग्रहण की चार दिन से चली आ रही हड़ताल शनिवार को खत्म हो गई। दोपहर बाद शहर में बीवीजी कम्पनी के कर्मचारियों ने भी काम शुरू कर दिया। हालांकि, रविवार शाम तक ही स्थिति सामान्य हो पाएगी। क्योंकि शहर की सड़कों पर 3000 टन कचरा पड़ा हुआ है।
दरअसल, बकाया वेतन भुगतान सहित 11 सूत्रीय मांगों पर शनिवार को सहमति बन गई। मांगों को पूरा करने के लिए दोनों ही निगम प्रशासन के अलावा बीवीजी कम्पनी ने संयुक्त वाल्मीकि एवं सफाई श्रमिक संघ के पदाधिकारियों को आश्वस्त कर दिया है। उसके बाद श्रमिक संघ के अध्यक्ष नंद किशोर डंडोरिया की ओर से हड़ताल को खत्म करने की घोषणा कर दी गई और कर्मचारियों ने काम भी शुरू कर दिया।
डंडोरिया ने कहा कि कम्पनी वेतन नहीं दे रही थी, इसके लिए हमें हड़ताल पर जाना पड़ा। मांग पत्र को लेकर दोनों आयुक्तों ने आश्वस्त किया है कि सात दिन में समस्या का निस्तारण करवाया जाएगा।
वहीं, बीवीजी कम्पनी के अधिकारियों का कहना है कि 17 सितम्बर को ही कर्मचारियों के बकाया वेतन का भुगतान कर दिया था। जो अन्य मांगें हैं, उनको भी निस्तारित करने का प्रयास किया जाएगा।

ये हैं श्रमिक संघ की प्रमुख मांगे
—कम्पनी एक्ट के अनुसार 10 फीसदी वेतन में वृद्धि की जाए।
—ईएसआई और पीएफ कटौती की डायरी दी जाए।
—कर्मचारियों को सुरक्षा संसाधन दिलवाए जाएं।
—महीने की हर 10 तारीख को वेतन का भुगतान किया जाए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो