scriptअरुण सिंह ने माना उप चुनाव में टिकट चयन में हमसे चूक हुई है मगर निर्णय सामूहिक था | Bye Election Bjp Defeat Wrong Ticket Decision Arun Singh Pm Modi | Patrika News

अरुण सिंह ने माना उप चुनाव में टिकट चयन में हमसे चूक हुई है मगर निर्णय सामूहिक था

locationजयपुरPublished: Nov 12, 2021 05:55:25 pm

Submitted by:

Umesh Sharma

भाजपा प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने भी स्वीकार किया है कि भाजपा से दोनों उप चुनाव में टिकट चयन में कहीं ना कहीं चूक हुई है। इस वजह से हमें हार का सामना करना पड़ा है। मगर सिंह ने भी पूनियां से उलट बयान देते हुए कहा कि टिकट चयन का निर्णय एक व्यक्ति नहीं करता बल्कि सामूहिक रूप से बैठकर चर्चा करके निर्णय लिया जाता है।

अरुण सिंह ने माना उप चुनाव में टिकट चयन में हमसे चूक हुई है मगर निर्णय सामूहिक था

अरुण सिंह ने माना उप चुनाव में टिकट चयन में हमसे चूक हुई है मगर निर्णय सामूहिक था

जयपुर।

भाजपा प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने भी स्वीकार किया है कि भाजपा से दोनों उप चुनाव में टिकट चयन में कहीं ना कहीं चूक हुई है। इस वजह से हमें हार का सामना करना पड़ा है। मगर सिंह ने भी पूनियां से उलट बयान देते हुए कहा कि टिकट चयन का निर्णय एक व्यक्ति नहीं करता बल्कि सामूहिक रूप से बैठकर चर्चा करके निर्णय लिया जाता है।
सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि दोनों उप चुनाव में हमारे वोट शिफ्ट हुए है और उनका डिविजन हुआ है। कांग्रेस को हमसे एक तिहाई से कुछ ज्यादा वोट मिले हैं, लेकिन उन्हें खुश होने की जरूरत नहीं हैं। कांग्रेस के खिलाफ भयंकर आक्रोश है। हम हार की समीक्षा करेंगे। टिकट चयन में चूक के अलावा भी हार के कई कारण हैं।
दीवार पर साफ लिखा है भाजपा की सरकार बनेगी

सिंह ने दावा किया है कि आने वाले चुनाव में 101 प्रतिशत भाजपा की सरकार बनेगी। इस सरकार के खिलाफ एंटी इनकमबेंसी है। कुशासन, सोती हुई और वादाखिलाफी करने वाली गहलोत सरकार दोबारा सत्ता में वापस नहीं आ सकती। सरकार अने आप में इतनी मदमस्त है कि वैट तक नहीं घटा रही हैं। दो उप चुनाव में जीत से और भी ज्यादा सरकार मदमस्त हो गई है।
सपा के दंगाराज और जंगलराज को नहीं भूले लोग

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के यूपी में भाजपा के हार के बयान पर सिंह ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को को जमीनी जानकारी नहीं है। जो उनके समय में गुंडे—बदमाश थे वा आज जेल में है। भूमाफिया अंडरग्राउंड हो चुके हैं। यूपी की जनता योगी के नेतृत्व में सरकर बनाने को आतुर है। जिस प्रकार से समाजवादी पार्टी की सरकार में 100 दंगे हुए थे। दंगाराज और जंगलराज था, उसे आज तक लोग भूले नहीं हैं।
अनर्गल बयानबाजी करने वालों को राहुल और सोनिया का आशीर्वाद

सलमान खुर्शीद , दिग्विजय सहित अनर्गल बयानबाजी करने वाले नेताओं पर भी सिंह ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि सलमान खुर्शीद हो या दिग्विजय हो। देशविरोधी बाते करने वाले, संघ को बदनाम करने की बात करने वालों पर राहुल और सोनिया का आशीर्वाद है। देश की जनता इन्हें कभी माफ नहीं करेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो