जयपुर

उप चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, 19 को कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे पूनियां

प्रदेश की तीन सीटों पर उप चुनाव होना है। चुनाव की तारीखें तय नहीं हुई है, लेकिन भाजपा अभी से चुनाव की तैयारी में जुट गई है। कैबिनेट मंत्री भंवर लाल मेघवाल के निधन के बाद खाली हुई सुजानगढ़ सीट पर भी उप चुनाव होना है। इसे लेकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां 19 जनवरी को सुजानगढ़ जाएंगे और कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

जयपुरJan 17, 2021 / 08:25 pm

Umesh Sharma

उप चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, 19 को कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे पूनियां

जयपुर।
प्रदेश की तीन सीटों पर उप चुनाव होना है। चुनाव की तारीखें तय नहीं हुई है, लेकिन भाजपा अभी से चुनाव की तैयारी में जुट गई है। कैबिनेट मंत्री भंवर लाल मेघवाल के निधन के बाद खाली हुई सुजानगढ़ सीट पर भी उप चुनाव होना है। इसे लेकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां 19 जनवरी को सुजानगढ़ जाएंगे और कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस दौरान पूनियां स्थानीय नेताओं से भी उप चुनाव के संबंध में चर्चा करेंगे।
इन तीनों सीटों पर जीत के लिए भाजपा पूरी ताकत के साथ उतरेगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी इन तीनों सीटों पर एकजुटता के साथ चुनाव लड़ने के निर्देश दिए हैं। ऐसे में पूनियां का यह दौरा सियासी तौर पर महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पूनियां ना केवल प्रमुख कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे, बल्कि इस सीट के प्रमुख दावेदार माने जा रहे नेताओं के संबंध में भी फीडबैक लेंगे। इससे पहले पूनियां का मार्ग में जगह-जगह पर स्वागत किया जाएगा। पूनियां सालासर बालाजी के भी दर्शन करेंगे। सालासर स्थित राम श्याम रिसोर्ट में चूरू जिला इकाई द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को भी पूनियां सम्बोधित करेंगे। इस दौरान चूरू जिलाध्यक्ष पं. धर्मवीर पुजारी, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। इसके बाद सुजानगढ़ में कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे। तत्पश्चात् सुजानगढ़ से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Home / Jaipur / उप चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, 19 को कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे पूनियां

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.