script

पुलिस-प्रशासन बने सरकार के एजेंट, कांग्रेस में नजर आई हार की बौखलाहट-पूनियां

locationजयपुरPublished: Apr 17, 2021 05:10:54 pm

Submitted by:

Umesh Sharma

प्रदेश की तीन विधानसभा सीटों पर हो रहे उप चुनाव के लिए शनिवार को मतदान हो रहा है। मगर मतदान के बीच भी भाजपा ने सरकार को घेरा और कहा कि पुलिस-प्रशासन कांग्रेस के एजेंट की तरह काम कर रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि हम कांग्रेस नहीं सरकारी मशीनरी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।

पुलिस-प्रशासन बने सरकार के एजेंट, कांग्रेस में नजर आई हार की बौखलाहट-पूनियां

पुलिस-प्रशासन बने सरकार के एजेंट, कांग्रेस में नजर आई हार की बौखलाहट-पूनियां

जयपुर।

प्रदेश की तीन विधानसभा सीटों पर हो रहे उप चुनाव के लिए शनिवार को मतदान हो रहा है। मगर मतदान के बीच भी भाजपा ने सरकार को घेरा और कहा कि पुलिस-प्रशासन कांग्रेस के एजेंट की तरह काम कर रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि हम कांग्रेस नहीं सरकारी मशीनरी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनियां ने प्रेसवार्ता में कहा कि राजसमंद में कांग्रेस के लोगों को पैसे बाँटते हुए रंगे हाथों भाजपा कार्यकर्ताओं ने पकड़ा। मगर सरकारी मशीनरी, पुलिस—प्रशासन का दुरुपयोग हुआ और आधी रात को भाजपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया। अपराध करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को तो तत्काल छोड़ दिया गया और भाजपा के कार्यकर्ताओं पर मुकदमे दर्ज कर बंद रखा गया। कांग्रेस की हताशा और चुनाव हारने की बौखलाहट साफ तौर पर दिख रही है। मैं भाजपा कार्यकर्ताओं का अभिनन्दन करता हूं कि उन्होंने अपने परिश्रम से सरकारी मशीनरी और गहलोत सरकार से डटकर मुकाबला किया। हमने केन्द्रीय चुनाव आयोग और राज्य चुनाव आयोग को भी इसके बारे में शिकायत की है
नरैगा मजदूरों को बस में ले गए

पूनियां ने कहा कि हमारे सहाड़ा के प्रभारी जोगेश्वर गर्ग ने ट्विटर पर एक फोटो डाली, जिसमें साफ-साफ दिखाई दे रहा है कि नरैगा के मजदूरों को ग्राम विकास अधिकारी बस में बैठाकर ले जा रहा है और कांग्रेस के पक्ष में अपील कर रहा है, ना तो कोरोना की गाइडलाइन का पालन है और चुनाव आयोग के नियमों की धज्जियां भी उड़ाई जा रही हैं। इसके बावजूद मुख्यमंत्री ने कोविड गाइडलाइन को लेकर कल लम्बा-चौड़ा भाषण दिया था।

ट्रेंडिंग वीडियो