scriptBjp Action : वल्लभनगर में उदय लाल डांगी सहित तीन नेता पार्टी से निष्कासित | Bye Election Rajasthan Bjp Expelled Uday Lal Dangi Rlp Candidate | Patrika News

Bjp Action : वल्लभनगर में उदय लाल डांगी सहित तीन नेता पार्टी से निष्कासित

locationजयपुरPublished: Oct 22, 2021 09:46:58 pm

Submitted by:

Umesh Sharma

भारतीय जनता पार्टी ने वल्लभनगर उप चुनाव में पार्टी प्रत्याशी हिम्मत सिंह झाला के खिलाफ चुनाव लड़ रहे उदय लाल डांगी को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। डांगी के अलावा झाला के खिलाफ चुनाव प्रचार करने के आरोप में दीपेंद्र कंवर और कालूलाल लौहार को भी पार्टी की प्राथमिक सदस्य से छह साल के लिए निष्कासित किया गया है।

Bjp Action : वल्लभनगर में उदय लाल डांगी सहित तीन नेता पार्टी से निष्कासित

Bjp Action : वल्लभनगर में उदय लाल डांगी सहित तीन नेता पार्टी से निष्कासित

जयपुर।

भारतीय जनता पार्टी ने वल्लभनगर उप चुनाव में पार्टी प्रत्याशी हिम्मत सिंह झाला के खिलाफ चुनाव लड़ रहे उदय लाल डांगी को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। डांगी के अलावा झाला के खिलाफ चुनाव प्रचार करने के आरोप में दीपेंद्र कंवर और कालूलाल लौहार को भी पार्टी की प्राथमिक सदस्य से छह साल के लिए निष्कासित किया गया है।
डांगी को वल्लभनगर में भाजपा का सबसे प्रबल दावेदार माना जा रहा था। नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया भी डांगी को ही टिकट दिलाने के पक्ष में थे। मगर पार्टी ने हिम्मत सिंह झाला को टिकट दे दिया। इस पर डांगी ने निर्दलीय ताल ठोक दी। इसके बाद हनुमान बेनीवाल की पार्टी आरएलपी ने उन्हें अपना प्रत्याशी बना दिया। भाजपा ने नामांकन वापसी के आखिरी दिन तक उन्हें नामांकन वापस लेने लिए मान मनुहार भी की, लेकिन वो नहीं माने, जिसके बाद पार्टी ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया है।
पार्टी की राह हो गई मुश्किल

वल्लभनगर सीट पर भाजपा की जीत की राह मुश्किल नजर आ रही है। यहां रणधीर सिंह भींडर और उदय लाल डांगी के चुनाव मैदान में डटे रहने से भाजपा को खासा पसीना बहाना पड़ रहा है। इस सीट पर ये दोनों ही भाजपा के प्रबल प्रत्याशी थे, लेकिन अदावत के चलते कटारिया ने भींडर को टिकट नहीं लेने दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो