scriptभाजपा के पोस्टर्स से वसुंधरा राजे गायब, उप चुनाव से दूरी बनी चर्चा | Bye Election Rajasthan Bjp Poster Vasundhara Raje Photo Missing Nadda | Patrika News

भाजपा के पोस्टर्स से वसुंधरा राजे गायब, उप चुनाव से दूरी बनी चर्चा

locationजयपुरPublished: Mar 30, 2021 04:55:35 pm

Submitted by:

Umesh Sharma

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की उप चुनाव से दूरी को लेकर फिर चर्चा का दौर तेज हो गया है। यही नहीं तीनो जगहों उप चुनाव के पोस्टर और बैनर पर भी राजे का चित्र नदारद है। पार्टी के आधिकारिक अकाउंट पर तीनों उप चुनाव से संबंधित जो पोस्टर जारी किए गए हैं, उनमें भी वसुंधरा राजे को स्थान नहीं मिल पाया है।

भाजपा के पोस्टर्स से वसुंधरा राजे गायब, उप चुनाव से दूरी बनी चर्चा

भाजपा के पोस्टर्स से वसुंधरा राजे गायब, उप चुनाव से दूरी बनी चर्चा

जयपुर।

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की उप चुनाव से दूरी को लेकर फिर चर्चा का दौर तेज हो गया है। यही नहीं तीनो जगहों उप चुनाव के पोस्टर और बैनर पर भी राजे का चित्र नदारद है। पार्टी के आधिकारिक अकाउंट पर तीनों उप चुनाव से संबंधित जो पोस्टर जारी किए गए हैं, उनमें भी वसुंधरा राजे को स्थान नहीं मिल पाया है। जबकि इन पोस्टर—बैनर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ ही पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह सहित स्थानीय नेताओं के फोटो शामिल किए गए हैं।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अपने प्रदेश प्रवास के दौरान पार्टी में एकजुटता का मंत्र देकर गए थे। प्रभारी अरुण सिंह बार-बार पार्टी के एकजुट होने की बात कह रहे हैं, मगर जिस तरह से पार्टी का एक धड़ा आज भी चुनाव से दूर नजर आ रहा है, उससे साफ दिख रहा है कि पार्टी में सबकुछ ठीक नहीं है। बीजेपी राजस्थान के अधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स की ओर से जारी पोस्टर भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन कार्यक्रम से जुड़े हैं, इन सभी पोस्टर्स से पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे का फोटो गायब है। राजे ने तीनों ही प्रत्याशियों के नामांकन कार्यक्रम में हिस्सा भी नहीं लिया। पार्टी से जुड़े बड़े नेताओं के फोटो चुनाव प्रचार से जुड़े और अन्य कार्यक्रमों में लगाने की पुरानी परंपरा है। राजे राजस्थान की दो बार मुख्यमंत्री और राजस्थान और भाजपा की बड़ी नेता है। ऐसे में उनका पोस्टर में फोटो नहीं होना, कई सवाल खड़े कर रहा है।
नड्डा के प्रवास में भी लगे थे दो तरह के पोस्टर

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के प्रदेश दौरे पर जयपुर में शहर में भी दो तरह के पोस्टर-बैनर लगाए गए थे। पार्टी की ओर से लगाए गए पोस्टर—बैनरों पर राजे को स्थान नहीं दिया गया था। जबकि कई नेताओं ने खुद की ओर जो पोस्टर लगाए, उनमें राजे की फोटो भी लगाई थी। इसमें पूर्व मंत्री प्रताप सिंह सिंघवी का जयपुर एयरपोर्ट पर लगा बैनर भी शामिल है, जो काफी सुर्खियों में रहा था।

ट्रेंडिंग वीडियो