scriptउप चुनाव तीन सीटों पर, मगर साख एक दर्जन नेताओं दाव पर | Bye Election Rajasthan Congress Bjp Cm Ashok Gehlot Vasundhara Raje | Patrika News

उप चुनाव तीन सीटों पर, मगर साख एक दर्जन नेताओं दाव पर

locationजयपुरPublished: Mar 30, 2021 06:09:16 pm

Submitted by:

Umesh Sharma

2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राजस्थान की सहाड़ा, सुजानगढ़ और राजसमंद सीटों पर उप चुनाव हो रहा है। इस उप चुनाव को सेमीफाइनल माना जा रहा है। यही वजह है कि दोनों ही पार्टिया जीत के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहती हैं। इन तीन सीटों पर हो रहे उप चुनाव में दोनों ही पार्टियों के कई दिग्गज नेताओं की साख पर दाव पर है।

उप चुनाव तीन सीटों पर, मगर साख एक दर्जन नेताओं दाव पर

उप चुनाव तीन सीटों पर, मगर साख एक दर्जन नेताओं दाव पर

जयपुर।

2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राजस्थान की सहाड़ा, सुजानगढ़ और राजसमंद सीटों पर उप चुनाव हो रहा है। इस उप चुनाव को सेमीफाइनल माना जा रहा है। यही वजह है कि दोनों ही पार्टिया जीत के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहती हैं। इन तीन सीटों पर हो रहे उप चुनाव में दोनों ही पार्टियों के कई दिग्गज नेताओं की साख पर दाव पर है।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी इन चुनाव में पूरी सक्रियता दिखा रहे हैं। नामांकन भरने के साथ ही प्रचार-प्रसार की पूरी रणनीति उन्हीं के नेतृत्व में बन रही है। वहीं विधानसभाध्यक्ष सीपी जोशी भी संवैधानिक पद पर होने की वजह से पर्दे के पीछे से सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। सहाड़ा में स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा और खेलमंत्री अशोक चांदना भी पूरी मेहनत के साथ लगे हुए हैं। वहीं भाजपा की बात की जाए तो नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया सबसे सक्रिय भूमिका में हैं। खासकर राजसमंद और सहाड़ा सीट पर वो जीत की रणनीति बनाने में जुटे हैं। यह दोनों सीटें मेवाड़ क्षेत्र में आती है, इस वजह से उनकी भूमिका इन सीटों पर अहम रहने वाली हैं। दीया कुमारी भी राजसमंद से सांसद है, इसलिए प्रचार में उनकी भूमिका अहम रहेगी।
सुजानगढ़ में राठौड़ की सक्रिय भूमिका

सुजानगढ़ सीट पर उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ की सक्रिय भूमिका रहेगी। चूरू जिले के इस हिस्से में राठौड़ की पकड़ भी मजबूत है। उनके साथ सांसद सुभाष बहेड़िया भी चुनाव में सक्रिय नजर आ रहे हैं। कई स्थानीय नेताओं की भी चुनाव में अहम जिम्मेदारी रहेगी।
दोनों प्रदेशाध्यक्षों का पहला उप चुनाव

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद डोटासरा और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां के प्रदेशाध्यक्ष का पदभार संभालने के बाद यह पहला उप चुनाव है। इसलिए दोनों ही नेताओं की साख दाव पर है। दोनों ही नेता शेखावाटी से आते हैं और सुजानगढ़ सीट शेखावाटी की सीट है। इसलिए दोनों ही नेता पूरी सक्रियता के साथ प्रचार में जुटे हैं। दोनों ही जाट समुदाय से आते हैं, इसलिए इस समाज का रुख किस पार्टी की तरफ रहेगा, यह देखने लायक होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो