scriptउप चुनाव में पांच दिन शेष, अब शुरू होंगे बड़े नेताओं के दौरे | Bypoll Election In Rajasthan Star Campaigner | Patrika News

उप चुनाव में पांच दिन शेष, अब शुरू होंगे बड़े नेताओं के दौरे

locationजयपुरPublished: Oct 15, 2019 07:15:40 pm

Submitted by:

Umesh Sharma

प्रदेश में 21 अक्टूबर को होने वाले उप चुनावों ( By Poll In Rajasthan ) से बड़े नेताओं ( Senior Leader ) ने दूरी बना रखी है। चुनाव में महज 5 दिन शेष हैं, ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि इस हफ्ते कुछ बड़े नेता दोनों सीटों पर चुनाव प्रचार में उतरेंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ( Cm Ashok Gehlot ) और उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ( Deputy Cm Sachin Pilot ) भी इस हफ्ते दोनों सीटों पर चुनाव प्रचार करने जाएंगे।

उप चुनाव में पांच दिन शेष, अब शुरू होंगे बड़े नेताओं के दौरे,उप चुनाव में पांच दिन शेष, अब शुरू होंगे बड़े नेताओं के दौरे

उप चुनाव में पांच दिन शेष, अब शुरू होंगे बड़े नेताओं के दौरे,उप चुनाव में पांच दिन शेष, अब शुरू होंगे बड़े नेताओं के दौरे

जयपुर।
भाजपा के भी कुछ बड़े नेता चुनाव प्रचार में उतरेंगे। हालांकि दोनों ही पार्टियों ने राष्ट्रीय स्तर के नेताओं को प्रचार का जिम्मा सौंपा था, लेकिन हरियाणा और महाराष्ट्र चुनाव की वजह से ये नेता राजस्थान शायद ही आ पाएं। ऐसे में सवाल यह उठता है कि आखिर इतने दिनों तक नेता प्रचार से दूर क्यों रहे।
प्रदेश में खींवसर और मंडावा सीट पर होने वाले उप चुनाव का प्रचार परवान पर है। मगर अभी तक प्रदेश के बड़े नेताओं ने प्रचार से दूरी बना रखी है। लेकिन इसी हफ्ते ये नेता भी प्रचार में कूदेंगे। दोनों ही पार्टियां अपनी—अपनी जीत के दावे कर रही है, मगर कौन जीतेगा यह तो जनता को तय करना है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने पिछले दिनों मंडावा और खींवसर सीट पर भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार किया था। उधर कांग्रेस नेताओं की बात की जाए तो कई प्रदेश स्तरीय नेता दोनों सीटों पर प्रचार में जुटे हैं, लेकिन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने खींवसर और मंडावा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशियों के नामांकन के दौरान प्रचार किया था। अब ये दोनों नेता इस हफ्ते चुनाव प्रचार में जाएंगे।
नहीं आए योगी, शिवराज और सनी
हालांकि स्टार प्रचारकों की बात की जाए तो भाजपा ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की थी। इनमें सांसद सनी देओल, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, एमपी के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान सरीखे नेताओं के नाम शामिल थे, लेकिन अभी तक इनमें से कोई भी नेता मौके पर प्रचार में नहीं आया है। माना जा रहा है कि हरियाणा और महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार में व्यस्त होने की वजह से शायद ही ये नेता प्रचार में आएं, उधर कांग्रेस के राष्ट्रीय स्तर के नेताओं में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का नाम शामिल है, लेकिन वे भी अभी तक प्रचार करने नहीं आए हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो