scriptकितने ही संकल्प ले आओ, सीएए कानून तो लागू करना ही पड़ेगा-पूनियां | Caa Act Rajasthan Assembly Pass Proposal Bjp Protest | Patrika News

कितने ही संकल्प ले आओ, सीएए कानून तो लागू करना ही पड़ेगा-पूनियां

locationजयपुरPublished: Jan 25, 2020 08:23:38 pm

Submitted by:

Umesh Sharma

राजस्थान विधानसभा में शनिवार को पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोंक-झोंक देखने को मिली। विपक्ष यानि भाजपा के विधायक जहां सीएए को राज्य में लागू करने की हिमायत करते नजर आए, वहीं सत्ता पक्ष के विधायकों ने इस कानून का जमकर विरोध किया।

कितने ही संकल्प ले आओ, सीएए कानून तो लागू करना ही पड़ेगा-पूनियां

कितने ही संकल्प ले आओ, सीएए कानून तो लागू करना ही पड़ेगा-पूनियां

जयपुर।

राजस्थान विधानसभा में शनिवार को पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोंक-झोंक देखने को मिली। विपक्ष यानि भाजपा के विधायक जहां सीएए को राज्य में लागू करने की हिमायत करते नजर आए, वहीं सत्ता पक्ष के विधायकों ने इस कानून का जमकर विरोध किया।
प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने कहा कि सीएए का हम पूरी तरह समर्थन करते हैं, सब-ज्यूडिस और केंद्र के कानून पर राज्य विधानसभा में चर्चा नहीं हो सकती। सीएए इतिहास में हुई गलतियों को सुधारने का कानून है। यह कानून पाक, बंगलादेश और अफगानिस्तान के पीडि़त अल्पसंख्यकों को राहत देने वाला है। कांग्रेस के जनघोषणा पत्र में पाक विस्थापितों के सर्वांगीण विकास का दावा किया था। कांग्रेस अपने वादे से पलट गई है। नेहरू लियाकत समझौते का भारत ने सम्मान किया। पूनिया ने कहा कि यह कानून तो आपके फूफा को भी लागू करना पड़ेगा। कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए, इतने सारे तथ्यों के बावजूद पीड़ितों के आंसू पोंछने के बजाय सीएए का विरोध कर रहे हैं। भाजपा विधायक किरण माहेश्वरी ने कहा कि कपिल सिब्बल, शशि थरूर कह चुके की सीएए लागू करने के अलावा राज्यों के पास कोई चारा नहीं है।
नाथूराम गोडसे हत्यारा था
कांग्रेस विधायक रफीक खान ने कहा महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे की मूर्ति लगवाने की बात करते हैं। नाथूराम गोडसे हत्यारा था। पाकिस्तान में घटी हिंदू आबादी पर रफीक ने कहा कि बांग्लादेश टूट गया इसलिए हिन्दू आबादी घट गई। सीएए कानून को वापस लेना पड़ेगा।
देश का विभाजन हो जाएगा
कांग्रेस के अमीन खान ने कहा कि आज हिंदुस्तान की धर्म निरपेक्षता के कारण पहचान है। मैं पांचवी बार विधानसभा के लिए केवल मुसलमान के कारण ही नही बल्कि हिन्दुओं के कारण चुना गया। उस वक्त देश का विभाजन गलत था। उन्होंने पूछा कि आजादी की लड़ाई क्या मुस्लिम ने नही लड़ी। आप चाहें कितने भी कानून बना लो। अगर ऐसा हुआ तो देश का एक ओर विभाजन हो जाएगा।
कांग्रेसियों को पीड़ा है
मदन दिलावर ने कहा कि कांग्रेस को पीड़ा है कि अफजल और कसाब के रिश्तेदारों को इस कानून के तहत नहीं ला रहे हैं। आज सीएए का विरोध हो रहा है, कांग्रेसी तब क्यों नहीं बोले जब दिल्ली में हजारों सिक्खों का कत्ले आम हुआ।
सीएए के नाम पर भ्रम फैला रहे हैं
भाजपा विधायक कालीचरण सराफ ने कहा कि सीएए के नाम पर भ्रम फैलाया जा रहा है। कांग्रेस देश को विभाजन की ओर ले जाना चाहती है। विधायक नरपत सिंह राजवी ने कहा कि कांग्रेस भ्रम पैदा कर रही है। जिन्हें नागरिकता दी जा रही है, वे ज्यादातर लोग एससी और भील हैं। मंडावा विधायक रीटा चौधरी ने कहा कि मोदी दो राष्ट्र की थ्योरी पर काम कर रहे हैं। खाद्य मंत्री रमेश मीना ने कहा कि सीएए धर्म निरपेक्ष राष्ट्र की भावना पर कुठाराघात है।
राहुल गांधी को खुश करने के लिए लाए संकल्प
भाजपा विधायक वासुदेव देवनानी ने कहा कि पाकिस्तान-बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ अत्याचार हो रहे हैं। लेखिका तस्लीमा नसरीन तक को कट्टरपंथियों के डर से देश छोडऩा पड़ा। केवल राहुल गांधी को खुश करने लिए ये संकल्प लेकर आए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो