जयपुर

सीएए के समर्थन में जयपुर शहर भाजपा चलाएगी जनजागरण अभियान

नागरिकता संशोधन कानून को पक्ष में माहौल बनाने के लिए भाजपा ने जनजागरण अभियान छेड़ दिया है। अब जयपुर शहर में भी 10 जनवरी तक यह अभियान चलेगा और घरों में जाकर भाजपा कार्यकर्ता इस कानून के फायदों के बारे में बताएंगे।

जयपुरDec 28, 2019 / 09:03 pm

Umesh Sharma

सीएए के समर्थन में जयपुर शहर भाजपा चलाएगी जनजागरण अभियान

जयपुर।
नागरिकता संशोधन कानून को पक्ष में माहौल बनाने के लिए भाजपा ने जनजागरण अभियान छेड़ दिया है। अब जयपुर शहर में भी 10 जनवरी तक यह अभियान चलेगा और घरों में जाकर भाजपा कार्यकर्ता इस कानून के फायदों के बारे में बताएंगे।
शहर अध्यक्ष मोहनलाल गुप्ता ने बताया कि अभियान के लिए लक्ष्मीकान्त पारीक को समन्वयक, पुनीत कर्णावट को संयोजक और रघुनाथ नरेड़ी को सह सहसंयोजक बनाया गया हैं। अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता जयपुर शहर में एक लाख परिवारों को नागरिकता कानून की जानकारी देने के लिए संपर्क करेंगे। इसके लिए सभी 250 वार्डों में पार्टी की बूथ समितियां तथा शक्ति केन्द्र कार्यकर्ताओं की टोलियां बनाई गई है। अभियान को लेकर सोमवार दोपहर 12 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में जिलाध्यक्ष मोहनलाल गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक होगी। इस बैठक में कार्यकर्ताओं को अभियान के संबंध में जानकारी दी जाएगी। साथ ही अभियान को लेकर काम भी सौंपा जाएगा। आपको बता दें कि भाजपा ने सीएए को लेकर पूरे देशभर में जनजागरण अभियान चला रखा है। इसके तहत पिछले दिनों एमपी के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जयपुर में प्रबुद्धजनों के साथ बैठक की थी और प्रेस वार्ता के जरिए सभी को सीएए के बारे में जानकारी दी थी।
करेंगे गोष्ठियां, करवाएंगे हस्ताक्षर

समन्वयक लक्ष्मीकान्त पारीक ने बताया कि जनजागरण अभियान के तहत समाज के विभिन्न वर्गों से संपर्क साधकर सीएए के फायदे बताए जाएंगे। इस दौरान विश्वविद्यालयों में भी छोटी-छोटी सभाएं व गोष्ठियां की जाएगी तथा नागरिकता कानून में समर्थन में हजारों हस्ताक्षर भी करवाए जाएंगे। इसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा जाएगा।

Home / Jaipur / सीएए के समर्थन में जयपुर शहर भाजपा चलाएगी जनजागरण अभियान

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.