scriptहायना को पकडऩे के लिए लगाया पिंजरा | cage set up to catch hyena | Patrika News

हायना को पकडऩे के लिए लगाया पिंजरा

locationजयपुरPublished: Aug 23, 2021 08:36:35 pm

Submitted by:

Rakhi Hajela

नहीं पकड़ा जा सका हायनादिन भर तलाश करती रही वन विभाग की टीमशाम को लगाया पिंजरा

हायना को पकडऩे के लिए लगाया पिंजरा

हायना को पकडऩे के लिए लगाया पिंजरा


जयपुर। राजधानी में अब तक लेपर्ड के शहरी क्षेत्र में देखे जाने की घटनाएं सामने आई थीं लेकिन अब अन्य वन्यजीव भी इस ओर अपना रुख कर रहे हैं। सोमवार सुबह तकरीबन साढ़े सात बजे प्रतापनगर के प्रताप एनक्लेव में एक हायना देखा गया। जिससे लोगों में दहशत फैल गई। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम भी दिन भर मशक्कत करने के बाद भी उसे पकड़ नहीं पाई ना ही उसे ट्रेंक्यूलाइज किया जा सका। जानकारी के मुताबिक राजदीप नरुका ने सुबह तकरीबन साढ़े सात बजे ने हायना को अपने कमरे से देखा और उसे अपने कैमरे में कैद कर लिया और वन विभाग को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम दिन भर उसकी तलाश करती रही। रेंजर जनेश्वर चौधरी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम तुरंत वन्यजीव चिकित्सक अशोक तंवर के साथ रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। सर्च अभियान चलाया गया, दोपहर में एक बार वह नजर भी आया लेकिन फिर ओझल हो गया। उन्होंने बताया कि फिलहाल उसे पकडऩे के लिए पिजंरा लगा दिया गया है। साथ ही विभाग की टीम भी मौके पर ही रहेगी। उन्होंने यह भी कहा कि हायना से कोई खतरा नहीं है एेसे में लोगों को उससे डरने की जरूरत नहीं। उन्होंने यह भी कहा कि कई बार भोजन पानी या किसी अन्य कारण से वन्यजीव जंगल से बाहर निकल कर आबादी क्षेत्र में आ जाते हैं लेकिन वापस भी चले जाते हैं। दोपहर के बाद उसे क्षेत्र में देखा भी नहीं गया, संभावना है कि वह वापस चला गया हो लेकिन फिर भी सुरक्षा की दृष्टि से हमने प्रताप एनक्लेव में कैमरा लगाया दिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो