script

मंत्री को बुलाया, विधायक को बुलाना भूल गए!

locationजयपुरPublished: Mar 04, 2019 04:00:23 pm

Submitted by:

neha soni

नगर निगम : उद्घाटन पर फिर रार

जयपुर।
उद्घाटन कार्यक्रमों को लेकर नगर निगम में विवादों का सिलसिला थम ही नहीं पा रहा। अब रविवार को हुए उद्घाटन-लोकार्पण को लेकर भी विवाद उठ खड़ा हुआ है। महापौर विष्णु लाटा रविवार को विद्याधरनगर और झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के कार्यक्रमों में पहुंचे। विद्याधरनगर में कांग्रेस उम्मीदवार रहे सीताराम अग्रवाल को तो बुलाया लेकिन विधायक नरपत सिंह राजवी को नहीं बुलाया गया। वहीं, झोटवाड़ा में क्षेत्रीय विधायक और मंत्री लालचंद कटारिया मौजूद रहे। झोटवाड़ा के वार्ड 15 में कृषि मंत्री लालचंद कटारिया की मौजूदगी में आधुनिक शौचालय का लोकार्पण हुआ। महापौर ने कहा कि आचार संहिता से पहले यहां के वार्डों में 21 करोड़ के काम स्वीकृत कराए जाएंगे। पन्द्रह लाख रुपए लागत से सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे। इस दौरान पृथ्वीराज नगर जन अधिकार संघर्ष समिति के संरक्षक अशोक शर्मा, अध्यक्ष घनश्याम सिंह भी उपस्थित थे।
विद्याधरनगर के वार्ड-7 में भाजपा के 2 पार्षद जरूर पहुंचे। इनमें से एक ने मंच साझा किया, दूसरे रस्म आदायगी तक सीमित रहे। झोटवाड़ा पुलिया के नीचे बने पार्षद कार्यालय का उद्घाटन महापौर ने किया। महापौर ने झोटवाड़ा औद्योगिक क्षेत्र में बने फायर स्टेशन का भी उद्घाटन किया। पहले इसका उद्घाटन 25 फरवरी को प्रस्तावित था लेकिन फायर समिति के चेयरमैन मुकेश लख्यानी ने इसे रुकवा दिया था।

फायर स्टेशन 2 साल से संचालित है, उसके उद्घाटन का क्या औचित्य? उद्घाटन के लिए कोई नया आदेश भी नहीं निकला। -मुकेश लख्यानी, चेयरमैन, फायर समिति

कार्यक्रम के बारे में मेरे पास कोई जानकारी नहीं थी। वैसे भी इस तरह के कार्यक्रमों में जाने से बचता हूं। -नरपत सिंह राजवी, विधायक, विद्याधरनगर
क्षेत्रीय विधायक को निमंत्रण भेजा था। -विष्णु लाटा, महापौर

ट्रेंडिंग वीडियो