script

नाइजीरिया से पढऩे जयपुर आए, करने लगे नशे का धंधा

locationजयपुरPublished: Feb 25, 2020 06:07:43 pm

Submitted by:

Abrar Ahmad

जगतपुरा में कॉलेजों के छात्रों को बेचते थे कोकीन, पुलिस ने किया दोनों को गिराफ्तार

arrested nigerian

arrested nigerian

जयपुर. हजारों किलोमीटर दूर नाइजीरिया से पढ़ाई करने आए दो छात्र जयपुर आकर नशे के धंधे में लग गए। पुलिस ने इन्हें पकड़ा तब इनके पास 21 ग्राम कोकीन मिली। दोनों छात्र जयपुर के नामी शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों को नशे की लत लगा रहे थे। गिरफ्तार नाइजीरिया निवासी अब्बास जगतपुरा में पीजी हॉस्टल में रह रहा है। जबकि दूसरा गिरफ्तार इब्राहीम उस्मान जयपुर में ही एलआइसी द्वारा सील बिल्डिंग में जबरन रह रहा था। दोनों अभी पढ़ाई भी नहीं कर रहे थे और ना ही कोई काम कर रहे थे। उनकी लग्जरी लाइफ स्टाइल थी।

निजी विश्वविद्यालय में प्रवेश लिया
आरोपी अब्बास 2016 में नाइजीरिया से जयपुर भूगोल विषय में ग्रेजुएशन करने आया था। यहां पर निम्स विश्वविद्यालय में प्रवेश लिया। दो सेमेस्टर पढऩे के बाद हरियाणा एक शिक्षण संस्थान में प्रवेश ले लिया। 2019 में जयपुर आ गया और मादक पदार्थ सप्लाई करने लगा।
बी फार्मा की डिग्री ली
आरोपी इब्राहीम नाइजीरिया से 2015 में बी फार्मा की पढ़ाई करने जयपुर आया था। 2019 में पढ़ाई पूरी करने के बाद मादक पदार्थ सप्लाई करने लगा। पूछताछ में सामने आया कि नाइजीरियन ग्रुप मुंबई से कोकीन लेकर आता था।

ट्रेंडिंग वीडियो