scriptशहर में पॉलीथीन के खिलाफ फिर चलेगा अभियान | campaign will be started against banned polythene carrybags | Patrika News
जयपुर

शहर में पॉलीथीन के खिलाफ फिर चलेगा अभियान

राजधानी जयपुर में प्रतिबंधित पॉलीथीन कैरी बैग्स के खिलाफ सघन अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान इन पॉलीथीन कैरी बैग्स का निर्माण करने वाली औद्यागिक इकाइयों और इनका बडे़ पैमाने पर भंडारण, व्यापार करने वाले व्यापारियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

जयपुरFeb 24, 2020 / 06:40 pm

anant

शहर में पॉलीथीन के खिलाफ फिर चलेगा अभियान

शहर में पॉलीथीन के खिलाफ फिर चलेगा अभियान

जयपुर। राजधानी जयपुर में प्रतिबंधित पॉलीथीन कैरी बैग्स के खिलाफ सघन अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान इन पॉलीथीन कैरी बैग्स का निर्माण करने वाली औद्यागिक इकाइयों और इनका बडे़ पैमाने पर भंडारण, व्यापार करने वाले व्यापारियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। विभिन्न विभागों के सहयोग से चलाए जाने वाले संयुक्त अभियान में निर्माणकर्ता औद्योगिक इकाइयों के विद्युत संबंध विच्छेद करने जैसी कार्यवाही भी की जा सकेगी।
-फिर नजर आने लगी पॉलीथीन की थैलियां
अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ. इकबाल खान ने बताया कि पिछले कुछ माह पहले शहर में प्रतिबंधित पॉलीथीन कैरी बैग्स पर नियंत्रण का प्रभाव नजर आ रहा था, लेकिन फिर से धीरे-धीरे हर छोटी-बड़ी दुकान पर पॉलीथीन की थैलियां नजर आने लगी हैं। पर्यावरण के लिए घातक इन थैलियों का इस्तेमाल रोका जाना जरूरी है।
जिला कलक्ट्रेट में नगर निगम, जेडीए, जेवीवीएनएल समेत विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में पॉलिथीन कैरी बैग्स के खिलाफ अभियान चलाने का निर्णय करते हुए इसके लिए नगर निगम के प्रतिनिधियों को निर्देश दिए गए हैं। अतिरिक्त जिला कलक्टर (चतुर्थ )अशोक कुमार ने कहा कि इस अभियान का असर नजर आना चाहिए और समुचित संख्या में चालान भी बनाए जाने चाहिए। साथ ही, पॉलिथीन कैरी बैग्स का उपयोग रोकने के लिए लोगों में समझाइश किया जाना भी जरूरी है।

Home / Jaipur / शहर में पॉलीथीन के खिलाफ फिर चलेगा अभियान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो