scriptमहिला अधिकारी, कर्मचारियों की चाइल्ड केयर लीव निरस्त | Cancellation Of Granted CCL | Patrika News

महिला अधिकारी, कर्मचारियों की चाइल्ड केयर लीव निरस्त

locationजयपुरPublished: Feb 14, 2020 09:38:34 am

Submitted by:

MOHIT SHARMA

विधानसभा के चलते हुई छुटिटयां निरस्त

Cancellation Of Granted CCL

महिला अधिकारी, कर्मचारियों की चाइल्ड केयर लीव निरस्त

जयपुर। कॉलेज शिक्षा विभाग में महिला अधिकारियों, सहायक, सह आचार्यों और कर्मचारियों की चाइल्ड केयर लीव निरस्त कर दी गई हैं। इससे महिला अधिकारी और कर्मचारी परेशान हैं। हालांकि ये छुटिटयां विधानसभा के चलते निरस्त की गई हैं। कॉलेज आयुक्त प्रदीप कुमार बोरड़ ने बताया कि विधानसभा सत्र चलने के कारण और विश्वविद्यालय की परीक्षाओं के सुगम संचालन को ध्यान में रखते हुए ये महिला अधिकारी और कर्मचारियों की छुटिटयां निरस्त की गई हैं। साथ ही उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि वे तत्काल प्रभाव से अपने पदस्थान स्थल पर कार्यग्रहण करें।
इस तरह के आदेश से महिला अधिकारी और कर्मचारी परेशान हैं। नाम नहीं छापने की शर्त पर उन्होंने बताया कि विभाग को कोई अन्य व्यवस्था करनी चाहिए थी।
प्रदेश के सभी कॉलेजों और कॉलेज शिक्षा विभाग में ऐसे करीब 50 प्रकरण हैं, जिनकी सीसीएल निरस्त की गई हैं। इससे महिला अधिकारी और कर्मचारी परेशान हैं, लेकिन विधानसभा चलने के कारण कोई भी बोलने को तैयार नहीं है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो