scriptसीबीएसई की अपील : आरोग्य सेतु एप करें लांच, 5 अप्रेल को जलाएं कैण्डल | CBSE Appeal: Launch Arogya Setu App, Burn Candle on April 5 | Patrika News

सीबीएसई की अपील : आरोग्य सेतु एप करें लांच, 5 अप्रेल को जलाएं कैण्डल

locationजयपुरPublished: Apr 04, 2020 10:02:41 am

Submitted by:

MOHIT SHARMA

आयुष मंत्रालय के इम्यूनिटी बढ़ाने के उपायों को भी शेयर किया

CBSE Appeal: Launch Arogya Setu App, Burn Candle on April 5
जयपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कोरोना वायरस से लड़ने के लिए आरोग्य सेतु एप लांच किए जाने की जानकारी विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को दी है। सीबीएसई ने इसके संबंध में हाल ही एक नोटिफिकेशन भी जारी किया है।
बोर्ड ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्टाफ सदस्यों से प्रधानमंत्री की अपील के अनुरूप 5 अप्रेल को रात 9 बजे 9 मिनट तक अपने घरों के दरवाजे और बालकानी में खड़े होकर दीया और कैण्डल जलाने को कहा है। बोर्ड ने कहा है कि इस कदम से हम पॉवर ऑफ लाइट को समझ पाएंगे और उस उद्देश्य को हाईलाइट कर पाएंगे, जिसके लिए पूरा देश एकसाथ लड़ रहा है। बोर्ड ने विद्यार्थियों से अपने घरों से बाहर न जाने की भी अपील की है।
सीबीएसई ने कहा है कि आरोग्य सेतु एप कोविड—19 से लड़ने में सहायक होगा। सीबीएसई ने इस एप को डाउनलोड करने का तरीका बताया है और नोटिफिकेशन में इसका लिंक भी दिया है। इसके साथ ही किड्स की सेल्फ केयर के लिए भी सीबीएसई ने आयुष मंत्रालय की इम्यूनिटी बढ़ाने के उपायों को बताया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो