scriptपिंकसिटी में सीबीएसई वेस्ट जोन ताइक्वांडो चैम्पियनशिप | Cbse West Zone Taekwondo Championship Jaipur Vivek Techno School | Patrika News

पिंकसिटी में सीबीएसई वेस्ट जोन ताइक्वांडो चैम्पियनशिप

locationजयपुरPublished: Sep 08, 2019 09:10:21 pm

चार दिन तक ताइक्वांडो के हुनरबाज दमखम दिखाएंगे। अंडर 14, अंडर 17 और अंडर 19 कैटेगरी में मुकाबले होंगे।

पिंकसिटी में सीबीएसई वेस्ट जोन ताइक्वांडो चैम्पियनशिप

पिंकसिटी में सीबीएसई वेस्ट जोन ताइक्वांडो चैम्पियनशिप

गुलाबी शहर ( pinkcity ) में राज्य और राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताएं लगातार हो रही है। इससे शहर में खेल का माहौल बन और बढ़ रहा है। इसी में अब जयपुर ( Jaipur ) में 9 सितंबर से सीबीएसई ( CBSE ) वेस्ट जोन ताइक्वांडो ( Taekwondo ) चैम्पियनशिप शुरू होगी। जगतपुरा ( Jagatpura ) स्थित विवेक टेक्नो स्कूल में सुबह 10 बजे उद्घाटन समारोह होगा। इसके बाद राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात ( Gujrat ) , दमन और दीव ( Daman & Diu ) से जयपुर पहुंचे 2 हजार से अधिक खिलाड़ी एरिना में दमखम दिखाएंगे।
सीबीएसई बोर्ड ( CBSE Board ) की ओर से वेस्ट जोन की स्कूलों के बीच ताइक्वांडो का यह बड़ा मुकाबला होगा। यहा से मुकाबला जीतने वाली टीमों का चयन सीबीएसई नेशनल के लिए होगा। चार दिन तक खेल जाने वाली प्रतियोगिता में ताइक्वांडो के वरिष्ठ खिलाड़ी और कोच भी नजर आएंगे। इस प्रतियोगिता के लिए रविवार से ही खिलाडिय़ों का पहुंचना शुरू कर दिया है। उन्होंने कैंपस में पहुंचने के बाद प्रैक्टिस भी की।
मेजबान स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर गौरव बगडिय़ा ने बताया कि प्रतियोगिता में अंडर 14, अंडर 17, अंडर 19 कैटेगरी में मुकाबले खेले जाएंगे। स्कूल की डायरेक्टर डॉ. गरिमा बगडिया ने बताया कि ताइक्वांडो आत्मरक्षा के साथ-साथ खेलों में राष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान दिलाता है। हर खिलाड़ी को खेल भावना से खेल प्रदर्शन करना चाहिए। जयपुर में लगातार हो रही खेल प्रतियोगिताओं से खेल मानचित्र में पिंकसिटी और उभर सामने आएगा। यहां की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो