राजस्थान मॉडल को पूरे देश में लागू करे केन्द्र सरकार: गहलोत
जयपुरPublished: Oct 09, 2022 07:50:17 pm
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से सामाजिक असमानता मिटाने के लिए अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं।


राजस्थान मॉडल को पूरे देश में लागू करे केन्द्र सरकार: गहलोत
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से सामाजिक असमानता मिटाने के लिए अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। भारत के प्रथम कानून मंत्री डॉ. भीमराव अम्बेडकर द्वारा रचित संविधान के द्वारा देश में सभी नागरिकों के लिए समान अधिकार सुनिश्चित किए गए हैं। समाज में समानता व समरसता सुनिश्चित करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।