scriptगौ संरक्षण व गौ संवर्धन के लिए काम करने वालों की केंद्र सरकार करेगी मदद | Central government will help those working for cow protection | Patrika News

गौ संरक्षण व गौ संवर्धन के लिए काम करने वालों की केंद्र सरकार करेगी मदद

locationजयपुरPublished: Jan 05, 2020 07:54:09 pm

Submitted by:

firoz shaifi

गौ-संरक्षण एवं संवर्धन के लिए जयपुर में राष्ट्रीय गौ समृद्धि सम्मेलन आयोजित

arjun ram meghwal

arjun ram meghwal

जयपुर। राजस्थान गौ सेवा परिषद की ओर से रविवार को जयपुर में राष्ट्रीय गौ समृद्धि सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में गौ-संरक्षण और संवर्धन के लिए जोर देने पर मंथन हुआ।

सम्मेलन में केंद्रीय अर्जुनराम मेघवाल, राज्य के जलदाय मंत्री डॉ. बीडी कल्ला, गौपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री भंवर सिंह भाटी, पूर्व मंत्री चंद्रभान और संवित सोमगिरि महाराज सहित प्रदेश एवं अन्य राज्यों के प्रतिनिधियों ने भागीदारी की।केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने राजस्थान गौ सेवा परिषद की पहल की तारीफ करते हुए कहा कि गौ-संरक्षण और गौ संवर्धन की दिशा में काम करने वाली ऎसी संस्थाओं को सरकार की तरफ से पूरा सहयोग दिया जाएगा।


जलदाय और ऊर्जा मंत्री ने बताया कि गाय पूरे विश्व की माता है। गौ संवर्धन और नस्ल सुधार के लिए रिसर्च और समेकित प्रयास समय की आवश्यकता है।कल्ला ने गौ आधारित कृषि, गौ आधारित ऊर्जा तथा गौ और कृषि आधारित ग्रामोद्योग के बारे में अपने विचार साझा करते हुए कहा कि गोचर भूमि और गौ वंश को बचाने के लिए सभी स्तरों पर प्रयास जरूरी है।

गौ आधारित कृषि और जैविक खेती हर लिहाज से फायदेमंद है। इससे भूमि की उर्वरा शक्ति तो बढ़ती ही है, जैविक कृषि के उत्पाद भी मूल्य देने वाले है। इनसे इंक्रीजिंग रिर्टन प्राप्त किया जा सकता है। इस क्षेत्र में मार्केटिंग पर फोकस करते हुए उसे सही तरीके से अंजाम देने की जरूरत है। गौ आधारित ऊर्जा पैदा करने के लिए वैज्ञानिक नए सिरे से रिसर्च करें, गोबर गैस तैयार करने की तकनीक में परिर्वतन के भी रास्ते खोजे जाएं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो