scriptकेन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह बने जोधपुर जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष | Central Minister Elected Presedent | Patrika News
जयपुर

केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह बने जोधपुर जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष

आमतौर पर देखा जाता है कि बड़े नेता राजनीति के साथ-साथ खेल प्रशासक के रूप में भी रूचि लेते हैं, उनकी भूमिका क्रिकेट में अधिक दिखाई देती है लेकिन जोधपुर से सांसद और केन्द्रीय जल संसाधन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने बैडमिंटन में रूचि दिखाई और आने गृह जिले के संघ के निर्विरोध अध्यक्ष बने।

जयपुरSep 01, 2019 / 06:55 pm

Satish Sharma

केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह बने जोधपुर जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष

केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह बने जोधपुर जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष

Jaipur। Jodhpur जिला बैडमिंटन संघ के शनिवार को संपन्न चुनाव में केन्द्रीय जल संसाधन मंत्री और जोधपुर से Member of Parliament गजेन्द्र सिंह शेखावत निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित किए गए। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी मधुराज्य बरवा और संयुक्त सचिव पदक के लिए राज सारस्वत एवं अरशद अली भी निर्विरोध निर्वाचित हुए।
निर्वाचन अधिकारी पुरूषोत्तम भंडारी ने बताया कि जोधपुर जिला बैडमिंटन संघ् कार्यकारिणी के चुनाव आगामी ४ साल के लिए संपन्न हुए, जिसमें कार्यकारिणी के ४ पदों के लिए चुनाव कराए गए। इसमें सचिव पद के लिए कपिल के गुप्ता ने शरद कल्ला, कोषाध्यक्ष पद पर अमित करनावत ने प्रेमसिंह चौहान को हराकर निर्वाचित हुए। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर धीरज कलकानी, अजय थानवी, प्रियेश भंडारी और कार्यकारी सदस्य के रूप में धनश्याम मेहरू, ललित सिंह, कुंदन सिंह भाटी, रूपेश बालिया, विकास सोनी, मनोज बुथरा, बसंत परिहार, रतेश जैन, महेश राठी, जितेन्द्र केलावत, अजय व्यास, मुकेश प्रजापत निर्वाचित हुए। यह चुनाव राजस्थान बैडमिंटन संघ के सचिव केके शर्मा, जिला खेल अधिकारी गोविन्द्र सिंह परिहार और ओलंपिक संघ के पीएस शेखावत के पर्यवेक्षण में संपादित हुए। चुनाव संपन्न होने के पश्चात् जोधपुर जिला बैडमिंटन संघ की नई कार्यकारिणी को Rajasthan badamintion Association के सचिव केके शर्मा ने पद की शपथ दिलाई। नव निर्वाचित कार्यकारिणी की बैठक में योगेन्द्र विश्नोई एवं एसके गुप्ता को उपाध्यक्ष पदक के लिए मनोनीत किया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो