साइकिल से निकले थे आजाद
कहा जाता है कि अंग्रेजों को आजाद के जयपुर में छिपे होने की जानकारी मिल गई थी, ये बात जैसे रादवैद्य मुक्ति नारायण शुक्ल को पता चली तो उन्होंने आजाद को अपने 14 साल के बेटे अवधेश नारयण शुक्ल के साथ साइकिल से रवाना कर दिया, जब तक अंग्रेज यहां पहुंचते, आजाद शहर की तंग गलियों से साइकिल चलाते हुए शहर से बाहर निकल गए थे। आजाद साइकिल से अवधेश के साथ कानोता रेलवे स्टेशन पहुंच गए और यहां से आगरा की ट्रेन पकड़ रवाना हो गए।