script‘पाकिस्‍तानी लोग केवल बकरियों और टमाटर के सपने देखो’, ट्वीटर पर ट्रोल हुए पाकिस्तान के विज्ञान मंत्री फवाद | chandrayaan 2 | Patrika News

‘पाकिस्‍तानी लोग केवल बकरियों और टमाटर के सपने देखो’, ट्वीटर पर ट्रोल हुए पाकिस्तान के विज्ञान मंत्री फवाद

locationजयपुरPublished: Sep 07, 2019 12:18:15 pm

Submitted by:

Mohan Murari

chandrayaan 2 : चंद्रयान—2 से भारतीय वैज्ञानिकों का भले ही संपर्क टूट गया हो, लेकिन इस घड़ी में भी पाकिस्तानी नेता अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। चंद्रयान—2 पर पाकिस्तान के विज्ञान और तकनीकी मंत्री फवाद चौधरी ने कई तंज भरे ट्वीट किए। फवाद की इस हरकत पर भारत ही नहीं पाकिस्तान के लोगों ने भी अपने निशाने पर ले लिया और उन्हें जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया।

'पाकिस्‍तानी लोग केवल बकरियों और टमाटर के सपने देखो', ट्वीटर पर ट्रोल हुए पाकिस्तान के विज्ञान मंत्री फवाद

‘पाकिस्‍तानी लोग केवल बकरियों और टमाटर के सपने देखो’, ट्वीटर पर ट्रोल हुए पाकिस्तान के विज्ञान मंत्री फवाद

नई दिल्ली। chandrayaan 2 : चंद्रयान—2 से भारतीय वैज्ञानिकों का भले ही संपर्क टूट गया हो, लेकिन इस घड़ी में भी पाकिस्तानी नेता अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। चंद्रयान—2 पर पाकिस्तान के विज्ञान और तकनीकी मंत्री फवाद चौधरी ने कई तंज भरे ट्वीट किए। फवाद की इस हरकत पर भारत ही नहीं पाकिस्तान के लोगों ने भी अपने निशाने पर ले लिया और उन्हें जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया।
चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम के चंद्रमा की धरती से मात्र मात्र 2.1 किमी दूरी पर आकर खो जाने से भारत सहित पूरी दुनिया के लोगों में निराशा है। इस माहौल में भी पाकिस्‍तानी नेता अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे। पाकिस्‍तान के विज्ञान और तकनीकी मंत्री फवाद चौधरी ने चंद्रयान—2 पर कई तंज भरे कई ट्वीट किए। फवाद के इन ट्वीट पर भारत सहित पाकिस्तान के लोगों ने जमकर ट्रोल किया।
विक्रम लैंडर से संपर्क टूटने के बाद फवाद चौधरी ने ट्वीट किया, ‘जो काम आता नहीं, पंगा नहीं लेते ना…डियर इंडिया।’ फवाद ने एक भारतीय यूजर के ट्वीट पर रिप्‍लाई किया, ‘सो जा भाई चंद्रमा की बजाय मुंबई में उतर गया खिलौना।’
इसके बाद लोगों ने फवाद को ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक भारतीय यूजर ने उन्हें जबाव देते हुए लिखा, ‘तुम पाकिस्‍तानी लोग केवल बकरियों और टमाटर के सपने देखो। जाओ और दुनिया के हर देश से भीख मांगने का काम जारी रखो। एक अन्‍य यूजर ने पाकिस्‍तानी विदेश मंत्री के रात 3 बजे तक जागने पर मजे लिए। उसने लिखा, ‘मजेदार बात यह है कि चंद्रयान-2 ने फवाद चौधरी को रातभर जागने के लिए मजबूर कर दिया।’
पाकिस्तान के लोगों ने भी जमकर लताड़ा
फवाद चौधरी के इस ट्वीट के बाद खुद के देश पाकिस्तान के लोगों ने भी उनको जमकर लताड़ लगाई। पाकिस्तानी नागरिक सुलेमान ललवानी ने लिखा, ‘पाकिस्‍तान की ओर से माफी। फवाद का ट्वीट दुर्भावना से ग्रस्‍त था।’ एक अन्‍य पाकिस्‍तानी सैयद बिलावल कमाल ने लिखा, ‘फवाद चौधरी हमारे लिए शर्मिंदगी की वजह न बनें। कम से कम भारत ने चांद पर उतरने का प्रयास किया। हमें किसी भी देश के वैज्ञानिक प्रयास की प्रशंसा करनी चाहिए और उससे प्रेरणा लेनी चाहिए।’
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो