scriptबदला मौसम,तेज हवा ने बढ़ाई किसानों की चिंता तो बारिश चने और गेंहू के लिए फायदेमंद | Change of weather, strong wind increased farmers' concern, | Patrika News

बदला मौसम,तेज हवा ने बढ़ाई किसानों की चिंता तो बारिश चने और गेंहू के लिए फायदेमंद

locationजयपुरPublished: Feb 22, 2020 10:12:20 am

Submitted by:

HIMANSHU SHARMA

आंधी के कारण गेहूं की फसल में नुकसान तो बारिश और कोहरे से फायदा

Unseasonal rains caused damage to other vegetable crops including Rabi crops ...

बेमौसम बारिश से रबी की फसलों सहित अन्य सब्जियों की फसलों को हुआ नुकसान …



जयपुर
प्रदेश में अचानक मौसम पलट गया है। मौसम के बदलने से किसानों के चेहरे पर मायूसी भी है। वहीं यह मौसम चने और गेंहू की फसल के लिए फायदेमंद भी माना जा रहा है। जयपुर के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों गेंहू और प्रदेश के कई जिलों में चने की फसल लगभग तैयार होने को है। लेकिन गुरुवार से प्रदेश में चली तेज हवाओं ने इस फसल को काफी नुकसान पहुंचाया है। किसानों का कहना है कि तेज हवाएं चलने से खेतों में खड़ी फसल को नुकसान हुआ है। तेज आंधी से गेंहू की फसल जमीन पर आड़ी हो गई है तो यहीं हाल चने की फसल का हुआ है। वहीं आंधी से सरसों की फसल का फूल जड़ गया है जिससे किसानों को काफी नुकसान हुआ है। यह फसल ऐसी है जिन्हें किसान काटने की तैयारी कर रहा था। लेकिन अब बारिश से फसल गीली होकर आड़ी पड़ गई है। ऐसे में तेज आंधी के कारण फसल में नुकसान होने से किसानों के चेहरे पर मायूसी छा गई है।
गेंहू और चने के लिए फायदेमंद बारिश
हवा ने फसलों को आड़ा पटक दिया है लेकिन यह बारिश गेंहू और चने के लिए फायदेमंद है। इन दिनों गेंहू की फसल को सिंचाई की आवश्यकता होती है। रात में कई जिलों में हुई हल्की बारिश से
गेहूं व चना की फसलाें काे फायदा होगा। तापमान में गिरावट आने के साथ ही कोहरा छा जाने से फसल कोनमी मिलेगी। जिससे फसलों में पानी की कमी दूर होगी और फसल जल्दी पककर तैयार होगी। कृषि विशेषज्ञ डॉ.सीबी यादव ने बताया कि गत दिनों में तापमान में बढ़ोतरी हुई थी। इससे फसलाें पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने लगा था। लेकिन अब हल्की बरसात से फसलाें काे फायदा होगा। आगामी दिनों में तापमान इसी तरह रहा तो फसल जल्दी पककर तैयार हो जाएगी। सरसों,गेहूं,जौ की फसल के लिए यह बारिश अमृत है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो