scriptविवेकानंद मॉडल स्कूलों की एडमिशन पॉलिसी में बदलाव | Changes in admission policy of Vivekananda Model Schools | Patrika News

विवेकानंद मॉडल स्कूलों की एडमिशन पॉलिसी में बदलाव

locationजयपुरPublished: Jun 24, 2021 07:55:25 pm

Submitted by:

Rakhi Hajela

पहले ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को मिलेगी प्राथमिकता

विवेकानंद मॉडल स्कूलों की एडमिशन पॉलिसी में बदलाव

विवेकानंद मॉडल स्कूलों की एडमिशन पॉलिसी में बदलाव



जयपुर, 24 जून
राज्य सरकार ने स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूलों की एडमिशन पॉलिसी में थोड़ा बदलाव किया है। अब इन मॉडल स्कूलों में संबंधित ब्लॉक के स्टूडेंट्स के बाद ग्रामीण क्षेत्र के स्टूडेंट्स को एडमिशन देने में प्राथमिकता दी जाएगी उसके बाद अगर इन स्कूलों में सीट खाली रहेगी तो ही शहरी क्षेत्र के स्टूडेंट्स को एडमिशन मिल सकेगा। गौरतलब है कि
पहले स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूलों में केवल संबंधित ब्लॉक क्षेत्र के स्टूडेंट्स को ही एडमिशन देने की नीति थी जिसे शिक्षण सत्र 2021-22 से बदलते हुए ब्लॉक क्षेत्र के बाद ग्रामीण क्षेत्र के स्टूडेंट्स को प्रवेश में प्राथमिकता देने और फिर भी अगर सीट खाली रहने पर इसके बाद सीट खाली रहे तो ही शहरी क्षेत्र के स्टूडेंट्स को एडमिशन देने निर्देश दिए गए हैं। इस बारे में शिक्षा सचिव के आदेशों के बाद राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद ने सभी मुख्य जिला शिक्षा अधिकारियों को उनके जिले में स्थित मॉडल स्कूलों में शिक्षण सत्र 2021-22 में निर्देशानुसार एडमिशन देने को कहा है। इन स्कूलों में कक्षा छह, नौ और ग्यारहवीं में एडमिशन दिए जाते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो