जयपुर

Wedding Trend: नए-नए आइडिया से बदल रहे वेडिंग ट्रेंड, विंटेज कार और पेट्स के साथ हो रही दुल्हन की एंट्री

Bridal Entry In Weddings : शादी को यादगार बनाने के लिए दूल्हा-दुल्हन कई नए आइडियाज लेकर आ रहे हैं। बात कि जाएं शादियों में ब्राइडल एंट्री कि तो यह शादी का एक अहम हिस्सा बन गया है। ऐसे में शादी में आने वाले मेहमान उत्सुकता से ब्राइडल एंट्री का इंतजार करते हैं।

जयपुरMar 10, 2024 / 01:39 pm

Kirti Verma

Bridal Entry In Weddings : शादी को यादगार बनाने के लिए दूल्हा-दुल्हन कई नए आइडियाज लेकर आ रहे हैं। बात कि जाएं शादियों में ब्राइडल एंट्री कि तो यह शादी का एक अहम हिस्सा बन गया है। ऐसे में शादी में आने वाले मेहमान उत्सुकता से ब्राइडल एंट्री का इंतजार करते हैं। अब वो समय नहीं रहा जब दुल्हन की सिस्टर्स उसे हाथ पकड़ कर स्टेज पर लेकर आती है। अब दुल्हन आत्मनिर्भर हो गई हैं और वह खुद अपने तरीके से बारात के सामने और स्टेज पर आना पसंद कर रही हैं। फिल्मी स्टाइल में फुलों के चादर के नीचे की एंट्री भी अब लगभग पुरानी होनी लगी है। ब्राइड्स चाहती है कि उनकी एंट्रीज बेहद खास और अलग थीम पर हो। शादी के सीजन में सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा यूनिक ब्राइडल एंट्रीज वायरल हो रही हैं।

लक्जरी कैरिज में एंट्री
फिल्मी सितारों से प्रेरित होकर अब ब्राइड्स लक्जरी कैरिज में एंट्रीज ले रही हैं। मेटल के कैरिज को फुलों से सजाया जाता है। ब्राइड अविका सुराणा ने बताया कि कैरिज में एंट्री लेते समय राजकुमारियों जैसा एहसास होता हैं। चारों ओर आतिशबाजी और बीच में दुल्हन की एंट्री यह बहुत ही खूबसूरत एहसास होता हैं।

यह भी पढ़ें

जयपुर का हैंडीक्राफ्ट दुनियाभर में फेमस, सालाना हो रहा करोड़ों का कारोबार, जानें किस बाजार में क्या है खास

पालकी में विदाई से ज्यादा एंट्री
इवेंट प्लानर राहुल ने बताया कि अब पालकी में विदाई से ज्यादा पालकी एंट्री हो रही हैं। ऐसे में दुल्हन एक सुंदर सी पालकी में बैठकर एंट्री करती हैं। पारंपरिक पालकी एंट्री कभी भी आउट ऑफ स्टाइल नहीं जा सकती है। दुल्हन अपनी पालकी को मॉडर्न अंदाज में सजाना पसंद कर रही हैं। जिस तरह ब्राइडल लहंगों में पेस्टल कलर ट्रेंडिंग में हैं, वैसे ही पालकी की सजावट में पेस्टल फूल, हल्का रोज गोल्ड, सिल्वर टोन, वाइट फ्लॉवर्स का इस्तेमाल किया जा रहा हैं।

 

अंदाज अपना अपना
क्लासिक एंट्री लेने के लिए विटेंज कार दूल्हा-दुल्हन दोनों की पसंद हैं। पुराने अंदाज वाली गाड़ी में ब्राइड-ग्रूम एक साथ या फिर अपने दोस्तों के साथ एंट्री लेते हैं। कपल फोटो-शूट के लिए भी विंटेज कार को पसंद कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें

श्याम बाबा का फाल्गुनी लक्खी मेला कल से, इस बार भक्तों को खाटू नरेश के दरबार में होंगे खास दर्शन

जिंदगी का अहम हिस्सा
पेट्स लोगों की जिंदगी में एक अहम हिस्सा होते हैं। वे चाहते हैं कि उनके खास दिन पर उनके पालतू भी उनके साथ रहे और उस पल को और स्पेशल बनाए। यहीं कारण है कई दुल्हनें अपने पेट्स के साथ एंट्री ले रही हैं।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.