लाल रंग की धर्मध्वजा फहराई जाएगी समजा के अध्यक्ष मनोज ठाकवानी ने बताया कि भगवान झूलेलाल का पंचामृत अभिषेक कर नवीन वस्त्र धारण कराए जाएंगे। लाल रंग की धर्मध्वजा फहराई जाएगी। कलश पूजन होगा, दीप प्रज्जवलित किए जाएंगे। भगवान का नयनाभिराम श्रृंगार होगा। ढोल, मजीरे, शंख बजेंगे। भगवान को सुखो सेसा तहरी और कोहिरु ( मीठे चावल और छोले ) का भोग लगेगा। लाल सांई को पंजिड़े गाकर रिझाया जाएगा।
करेंगे पल्लव प्रार्थना
कोरोना वायरस से मुक्ति के लिए पल्लव प्रार्थना सिन्धी समाज के लोग इस बार विशेष रूप से कोरोना वायरस से मुक्ति के लिए पल्लव प्रार्थना करेंगे।
सीएम ने दी शुभकामनाएं…
प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ( CM Ashok Gehlot ) ने चेटीचण्ड के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। गहलोत ने कहा कि भगवान झूलेलाल ने समाज में सद्भावना, समानता व भाईचारे का संदेश देकर लोगों को मानवता की राह दिखाई। उनकी शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं।