scriptसदन में छपाक पर हंगामा, भाजपा का बहिगर्मन | chhapaak hungama in rajasthan assembly | Patrika News

सदन में छपाक पर हंगामा, भाजपा का बहिगर्मन

locationजयपुरPublished: Feb 11, 2020 04:03:25 pm

Submitted by:

rahul

राज्य विधानसभा में आज छपाक फिल्म में दीपिका पादुकोण के सवाल को लेकर हंगामा हुआ।

rajasthan assembly

पूर्व सरकार की फ्लैगशिप योजनाएं बंद की – एमएलए प्रताप सिंह

जयपुर
राज्य विधानसभा में आज छपाक फिल्म में दीपिका पादुकोण के सवाल को लेकर हंगामा हुआ। भाजपा सदस्यों ने सवाल नहीं पूछे जाने पर आपत्ति जाहिर करते हुए प्रश्नकाल में बहिर्गमन कर दिया। इससे पहले विधानसभा की कार्यवाही शुरु होते ही भाजपा विधायक शंकर सिंह रावत ने छपाक फिल्म को टैक्स फ्री करने का सवाल पूछा। इस पर संसदीय कार्यमंत्री शांति धारीवाल ने फिल्म को टैक्स फ्री करने की वजह बताई और कहा कि इसे छह माह तक के लिए टैक्स से छूट दी गई है। उन्होंने ये भी कहा कि ये फिल्म स्त्री सशक्तीकरण को लेकर बनाई गई है और इससे समाज में अच्छा संदेश जाता है। मंत्री के इस जवाब के बाद विधायक रावत ने दीपिका पादुकोण को लेकर सवाल पूछना चाहा तो स्पीकर शांति धारीवाल ने उन्हें रोक दिया और कहा कि मूल सवाल टैक्स से जुड़ा हुआ है तो सप्लीमेंट्री भी इसी से सम्बन्धित पूछा जाना चाहिए, लेकिन भाजपा विधायक नहीं माने और बोलने लगे तो स्पीकर ने उन्हें मना कर दिया। इससे सदन में हंगामा होने लगा। भाजपा विधायक अपनी सीटों पर खड़े हो गए और जोर जोर से बोलने लगे। भाजपा विधायक दल के उप नेता राजेन्द्र राठौड़ ने भी सवाल पूछने की मांग की लेकिन उन्हें इजाजत नहीं मिली। इस पर भाजपा विधायक वैल में आकर नारेबाजी करने लगे। पांच मिनट तक ये घटनाक्रम चलता रहा। बाद में प्रतिपक्ष के नेता गुलाब चंद कटारिया ने भाजपा विधायकों को अपनी सीटों पर जाकर बैठने को कहा। इसके बाद स्पीकर जोशी ने ये कहा कि वे इस सवाल को स्थगित कर देते है और जो सवाल पूछना चाह रहे है वो कल्चरल से सम्बन्धित है, वो बाद में जवाब दे देंगे। इससे एक बार तो कटारिया भी सहमत हो गए लेकिन वो कुछ पूछना चाह रहे थे लेकिन स्पीकर जोशी ने उन्हें मना कर दिया। इसके विरोध में भाजपा सदस्य प्रश्नकाल का बहिष्कार कर चले गए और बाद में लौटे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो